Advertisment
देश

PoK वापस लेने के लिए भारत ने किया हमला तो क्या कर सकता है पाकिस्तान? जानें कितना ताकतवर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लंदन के चैथम हाउस में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर एक बयान क्या दिया कि उमर अब्दुल्ला से लेकर पाकिस्तान तक में खलबली मच गई. दरअसल इस कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए एस जयशंकर ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा तभी सुलझ सकता है जब पाकिस्तान, कश्मीर का चोरी किया हुआ हिस्सा अपने अवैध कब्जे से हमें वापस कर देगा. इस बयान के बाद तो पाकिस्तान तिलमिला गया और पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने एस जयशंकर के बयान को आधारहीन दावे बता दिया. इसके अलावा भी उन्होंने बहुत कुछ कहा है.

इसे भी पढ़ें:  कौन हैं ज्ञानेश कुमार: कैसे बने मुख्य चुनाव आयुक्त; कब ग्रहण करेंगे पदभार?

पाकिस्तान ने कब्जा कर रखा है POK

POK हमेशा से भारत का हिस्सा रहा है, लेकिन पाकिस्तान इस पर कुंडली मारकर बैठा हुआ है. अगर आज के वक्त में भारत, पाकिस्तान पर अपने इस हिस्से के लिए हमला कर दे तो क्या हो. ये सवाल कई लोगों के मन में आया होगा कि हमला करके अपना हिस्सा वापस ले लेना चाहिए. लेकिन अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो इसके जवाब में पाकिस्तान क्या कर सकता है, और उसके पास कितनी सैन्य ताकत है, चलिए आपको बताएं.

ताकतवर सेना की रैंकिंग में गिरा पाकिस्तान

लगभग एक महीने पहले ग्लोबल फायरपावर ने एक लिस्ट जारी की है. ये संस्था दुनियाभर के देशों की सैन्य शक्ति के आधार पर रैंकिंग तय करती है. मजबूत सेनाओं की लिस्ट में भारत चौथे नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान पिछले साल की तुलना में कमजोर होकर 12वें पायदान पर पहुंच गया है. लेकिन साल 2024 में पाकिस्तान 9वें स्थान पर था. वहीं लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे पर रूस और तीसरे नंबर पर चीन है. पाकिस्तान की रैंकिंग में गिरावट उसकी कमजोर सैन्य शक्ति और आधुनिक हथियारों के इस्तेमाल में आ रही कमी है.

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने किया सोनमर्ग टनल का उद्घाटन, श्रीनगर-लेह को जोड़ने वाली Z-Morh टनल का हुआ लोकार्पण

कितनी है पाकिस्तानी आर्मी की ताकत

पाकिस्तानी आर्मी की ताकत की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार उसके पास 3700 से ज्यादा टैंक, 17 लाख सैनिक और 1400 सैन्य विमान हैं. इसके अलावा उसके पास 6,54,000 सक्रिय सैन्यकर्मी हैं. पाकिस्त्नी सशस्त्र बलों में जल सेना, थल सेना और वायु सेना शामिल हैं. इसके अलावा सिविल शस्त्र बल, अर्धसैनिक बल और नेशनल गार्ड भी शामिल हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles