Advertisment
छत्तीसगढ़

सीढ़ियों पर मिली नवजात बच्ची: विधायक रिकेश ने की मुख्यमंत्री से चर्चा, गोद लेने के इच्छुक दम्पत्ति कर सकेंगे आवेदन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत जामुल थाना क्षेत्र के गोकुल धाम से बरामद लावारिस बच्ची जिला अस्पताल दुर्ग में है। विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग चिकित्सालय में बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद कलेक्टर और मुख्यमंत्री से चर्चा की है।

श्री सेन ने बताया कि, इस लावारिस बच्ची को गोद लेने के इच्छुक दम्पत्ति कलेक्टर दुर्ग को आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री से बच्ची के संबंध में चर्चा हुई है। अगर उसे गोद लेने के लिए आवेदन नहीं मिलते हैं तो उसके लालन-पालन की सम्पूर्ण जवाबदेही राज्य सरकार उठाएगी।

 

माता-पिता का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस प्रशासन बच्ची के माता पिता के संबंध में पतासाजी कर रहा है। बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और मेडिकल टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि, यह पता लगाना पुलिस की प्राथमिकता है कि बच्ची किसकी है और किस परिस्थिति में उसे यहां छोड़ा गया। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  एफआईआर पर सियासत, पांच घंटे तक पुलिस थाने में धरने पर बैठे कांग्रेस अध्यक्ष फिर दर्ज हुई FIR, धरना हुआ खत्म

खंडहर की सीढ़ियों पर ठंड से कांपती मिली थी नवजात बच्ची
आपको बता दें कि, अयोध्या नगर के एक खंडहर की सीढ़ियों पर बच्ची को ठंड से कांपती और रोती हालत में देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। बच्ची कंबल में लिपटी थी। स्थानीय लोगों ने बच्ची की हालत देख डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम सुबह करीब 7 बजे मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची दो दिन से अधिक की प्रतीत हो रही है। उसकी मेडिकल जांच की जा रही है और हालत स्थिर है।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमी ने बीच सड़क पर महिला पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles