Advertisment
अन्य खबरें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NEET-UG 2024 का रिजल्ट किया गया अपलोड, सेंटर वाइज देख सकते हैं परिणाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हैदराबाद: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने NEET UG रिजल्ट 2024 के परिणाम को अपलोड कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनटीए ने रिजल्ट शहर, केंद्र के हिसाब से जारी किया है.

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट- exam.nta.ac.in/NEET/ पर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा रिजल्ट neet.ntaonline.in पर भी चेक किए जा सकते हैं.

बता दें कि 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को 20 जुलाई दोपहर 12 बजे तक NEET UG के नतीजे घोषित करने का आदेश दिया था. सर्वोच्च न्यायालय ने एजेंसी से कहा था कि वह परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के अंक अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करे, लेकिन छात्रों की पहचान उजागर न करे.

इसे भी पढ़ें:  विचाराधीन कैदी की जेल में मौत, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने शनिवार दोपहर तक NEET UG के नतीजे अलग-अलग, शहर और केंद्रवार प्रकाशित करने का आदेश दिया था.

बता दें कि गुरुवार को NEET UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा एम्स पटना से चार मेडिकल छात्रों को गिरफ्तार किए जाने के बाद, एम्स पटना के निदेशक डॉ गोपाल कृष्ण पाल ने कहा कि अगर छात्र दोषी पाए जाते हैं, तो मेडिकल संस्थान कार्रवाई करेगा.

गौरतलब है कि इस साल, NTA NEET UG परीक्षा 5 मई को 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. नीट यूजी के नतीजे 4 जून 2024 को घोषित किए गए. प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा 23 जून को आयोजित की गई और इसके नतीजे 30 जून 2024 को घोषित किए गए. इस साल मुख्य परीक्षा में करीब 24 लाख उम्मीदवार शामिल हुए और 1,563 उम्मीदवार दोबारा परीक्षा में शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें:  दामाद संग सास चली ससुराल और लव स्टोरी की हो गई 'Happy Ending'

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles