Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमनक्सलीसुकमा

नक्सलियों के पास पैसों की तंगी, नकली नोट छापने की मशीन समेत कई सामाग्री बरामद, भोले-भाले आदिवासियों को दिया धोखा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बस्तर के नक्सली आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। पैसों की कमी को पूरा करने के लिए अब नकली नोट छापना शुरू कर दिया है। इसके लिए संगठन के बड़े कैडर्स ने अपने लाल लड़ाकों को नोट छापने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग भी दी है। नकली नोट छापकर बस्तर के साप्ताहिक बाजारों में खपाते हैं। सुकमा पुलिस ने नक्सलियों के नकली नोट छापने का खुलासा किया है।

सुकमा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भेज्जी थाना क्षेत्र के मैलासूर, कोराजगुड़ा, दंतेशपुरम और इसके आस-पास क्षेत्र के जंगलों में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद सुकमा से जिला बल, DRG, बस्तर फाइटर्स और CRPF के जवानों को सर्चिंग पर निकाला गया था।

नक्सलियों के पास से नकली नोट मिले हैं।
नक्सलियों के पास से नकली नोट मिले हैं।

मौके से बरामद किया गया सामान

इसे भी पढ़ें:  महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटी और 1 बेटा का 7वें महिने में जन्म, जच्चा बच्चा सभी स्वस्थ

जब जवान कोराजगुड़ा की तरफ पहुंचे तो नक्सलियों को इनके आने की सूचना मिल गई थी। जिसके बाद सभी नक्सली अपना सामान मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सलियों के हथियार समेत दैनिक उपयोग के सामान, नकली नोट का सैंपल, प्रिंटर, प्रिंटर स्याही बरामद किया।

भारी तादात में प्रिंटर, स्याही और 50, 100, 200 और 500 के नकली नोट के सैंपल मिलने से नक्सलियों के नकली नोट छापने का खुलासा हुआ।

बाजारों में खपाते हैं

पुलिस अफसरों ने बताया कि, नक्सली आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। अपनी तंगी को दूर करने के लिए नकली नोट छापना शुरू कर दिया है। बड़े कैडर्स के माओवादियों ने अपने हर एरिया कमेटी के माओवादियों को नकली नोट छापने का तरीका बताया है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में ज्वेलरी शॉप को चोरों ने बनाया निशाना:रात में दुकान के पीछे घर में सो रहा था परिवार, 10 लाख के गहने ले गए चोर

अब नक्सलियों के ठिकाने से बरामद हुए नकली नोटों और प्रिंटर से यह साफ हो गया है कि माओवादी अब तक भारी संख्या में नोट छाप चुके हैं। जिसे बस्तर के बाजारों में खपाया गया है।

नकली नोट छापने के लिए प्रिंटर स्याही बरामद की गई है।
नकली नोट छापने के लिए प्रिंटर स्याही बरामद की गई है।

SP बोले- नक्सलियों के पास पैसों की कमी

सुकमा SP किरण चव्हाण ने बताया कि, पुलिस के नक्सल अभियान की वजह से नक्सलियों का सप्लाई चेन टूट चुका है। इसलिए नक्सलियों के पास पैसों की कमी है। बस्तर के कुछ इलाके में नक्सलियों के बड़े कार्ड ने हर एरिया कमेटी के कुछ नक्सलियों को 2 महीने नकली नोट छापने की ट्रेनिंग दी है। ट्रेनिंग मिलने के बाद नक्सली नकली नोट छाप रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों की जर्जर हालत पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक से मांगा शपथपत्र

यह सामान हुआ बरामद

नक्सलियों के ठिकाने से पुलिस ने कलर प्रिंटर मशीन, ब्लैक प्रिंटर मशीन, इन्वर्टर मशीन, 50,100, 200 और 500 रुपए के नकली नोट, भरमार बंदूक, भरमार बंदूक बैरल, प्रिंटर मशीन कॉटिज, ईमेज किंग, जी.पी.एस. पाउडर 118 नग, प्रिंटर ईंक 23 नग समेत अन्य सामान बरामद किया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles