Advertisment
छत्तीसगढ़

विदेश में पढ़ते हैं नक्सलियों के बच्चे, यहां करते हैं स्कूल का विरोध – विजय शर्मा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है. विजय शर्मा जगदलपुर बस्तर ओलंपिक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.इस दौरान उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के दौरे और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा की.साथ ही साथ नक्सलवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

खुद के बच्चों को भेजते हैं विदेश : विजय शर्मा ने कहा कि नक्सली अपने बच्चों की खूब चिंता करते हैं.इसलिए वो विदेश के बड़े स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते हैं.लेकिन अंदरुनी क्षेत्रों में स्कूल भी खोलने नहीं देते.विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर के जंगलों में मुखबिरी और नक्सल हिंसा के कारण ना जाने कितनी ही हत्याएं हो चुकी हैं.जो हमारे सामने नहीं आएं.

इसे भी पढ़ें:  कांकेर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बेहद की कड़े मुकाबले में बीजेपी के भोजराज नाग ने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को हराया

इससे पहले गृहमंत्री विजय शर्मा ने संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक की शुरुआत की. इस दौरान विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों तेलंगाना, ओड़िशा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, असम जैसे कई राज्यों से ऐसे लोग भी बस्तर पहुंचे हैं. जिन्होंने मुख्यधारा में शामिल होकर समाज में एक ओहदा पाया है. इससे एक अच्छा संदेश जाएगा. लोग समझेंगे की मुख्य धारा में शामिल होकर भी बेहतर कार्य किया जा सकता है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles