Advertisment
दंतेवाड़ा-बीजापुरछत्तीसगढ़

DRG जवान को मारने पहुंचे थे, भाई को किया अधमरा:दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने युवक पर धारदार हथियार से किया वार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दंतेवाड़ा जिले के हिरोली गांव में नक्सलियों ने DRG जवान के भाई पर जानलेवा हमला किया है। करीब 8 से 10 की संख्या में पहुंचे माओवादी धारदार हथियार से वारकर भाग निकले हैं। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसे जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि नक्सली DRG जवान को मारने पहुंचे थे, लेकिन उसके भाई पर हमला कर दिया। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम लक्ष्मण कुंजाम है। ये हिरोली गांव का रहने वाला है। इसका भाई देवा दंतेवाड़ा DRG में पदस्थ है। गांव वालों ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब 8 से 10 की संख्या में नक्सली इसके घर पहुंच गए थे। घर के बाहर खड़े होकर देवा बाहर निकल की आवाज लगाई। आवाज सुनकर भाई लक्ष्मण कुंजाम पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें:  घर में लगी भीषण आग : पूरा सामान जलकर हुआ खाक, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

हमला कर जंगल की तरफ भाग निकले

वहीं नक्सली उसे देवा समझकर उसपर धारदार हथियार से वार कर दिए। फिर वह मर गया सोचकर उसे उसी हालत में छोड़कर जंगल की तरफ चले गए। जिसके बाद परिजन घायल को पहले दंतेवाड़ा अस्पताल लेकर आए फिर यहां से इसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए इसे डिमरापाल के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हालांकि, परिजनों ने रात में ही इसकी जानकारी पुलिस को दे दी थी।

इधर, पुलिस असफरों का कहना है कि वारदात की सूचना मिली है। ये नक्सली वारदात है या फिर आपसी रंजिश इसपर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की आखिर हमला किसने किया है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला; शासकीय महाविद्यालयों में इन 700 पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles