Advertisment
छत्तीसगढ़

घर में लगी भीषण आग : पूरा सामान जलकर हुआ खाक, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में मकान में भीषण आग लग गई। जिससे घर में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही थे। सभी ने समय रहते घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ग्राम खैरघटा में एक मकान में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। जिससे घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें:  जशपुर में बड़ा हादसा: ब्रेक फेल होते ही स्कूल बस झाड़ियों में घुसी, बच्चों की चीख-पुकार से मचा हड़कंप

आगजनी से गरीब परिवार पर आई संकट

इस आगजनी की घटना के बाद परिवार के सामने रहने एवं खाने का संकट पैदा हो गया है। परिवार बेहद ही गरीब है घर का मुखिया मजदूरी करता है। वहीं उसकी पत्नी दूसरों के घरों में सफाई करने का काम करती है। आगजनी की इस घटना के बाद प्रशासन की तरफ से अभी तक उनके परिवार को कोई मदद नहीं मिल पाई है। ना ही कोई अधिकारी अभी तक इनके घर पहुंचा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles