Advertisment
दिल्ली

नायब तहसीलदार पति ने फैशन डिजाइनर पत्नी पर ढाए जुल्म, इसकी कहानी पढ़कर आपका खून खौल जाएगा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली से नायब तहसीलदार पति के वहशीपन का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नायब तहसीलदार पति ने फैशन डिजाइनर पत्नी पर ऐसे-ऐसे जुल्म ढाए की सुनने वालों का खून खौल उठा। लोग पढ़ी-लिखी और कामकाजी महिला की लाचारी को सुनकर शॉक्ड हो गए। दरिंदे पति के वहशीपन ने नई नवेली दुल्हन के सारे सपने एक ही झटके में चकनाचूर कर दिए।

फिलहाल, हालत ये है कि फैशन डिजाइनर लड़की पति दीपक और ससुर राजकुमार जुरैल के खिलाफ दहेज के लिए सताने, मारपीट करने, जबरन अबॉर्शन करवा देने समेत कई संगीन इल्जा़मों के साथ इंसाफ की लड़ाई लड़ रही है। पति और ससुर अदालत से जमानत खारिज होने के बाद फिलहाल फरार चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में हवा के साथ पानी भी जहरीला, सफेद झाग से भरी यमुना, वीडियो दिखा लोगो ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक दिल्ली पुलिस के एसीपी की बेटी फैशन डिजाइनर है। पीड़िता की शादी 3 दिसंबर 2023 को यूपी के संभल में नायब तहसीलदार पर तैनात में दीपक जुरैल से पीड़िता की शादी हुई थी। शादी में लड़की के घरवालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से ससुरालवालों को दान दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक-ठाक रहा। हालांकि कहानी में उस समय अचानक मोड़ तब आया, जब लड़की को अपने पति दीपक के बारे में एक ऐसा सच पता चला, जिसे शायद ही कोई लड़की कुबूल कर पाए।

लड़की का इल्जाम है कि दीपक के और भी महिलाओं से रिश्ते हैं और उसने खुद दीपक को कई महिलाओं से अलग-अलग वक्त पर बात करते हुए पकड़ा है। दीपक की इस हरकत का विरोध करने पर वो धीरे-धीरे हिंसक हो गया। उसने पत्नी के साथ बदतमीजी और मारपीट शुरू कर दी। धीरे-धीरे दीपक और उसके घरवालों ने लड़की को दहेज के लिए कुछ इस कदर सताना शुरू कर दिया कि जीते जी लड़की की जिंदगी नरक बन गई।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के दौरान युवक ने मारा थप्पड़!, हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी

डॉक्टरों से मिलीभगत कर पत्नी की प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करवाई

हद तो तब हो गई, जब पिछले 17 अक्टूबर को उसने कुछ डॉक्टरों से मिलीभगत कर पत्नी की प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करवा दी।  इसके बाद उसके पिता और दीपक ने अपने एक सहकर्मी के साथ मिलकर पत्नी को बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया। इससे पहले दीपक और उसके घरवाले लड़की और उसके एसीपी पिता से 20 लाख रुपये दहेज के तौर पर लाने के लिए दबाव बना रहे थे।

घर में अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे

इतना ही नहीं, दीपक ने अपने घर में अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए थे। इल्जाम है कि इसके बाद वो अपनी पत्नी के साथ किसी ऐसी जगह पर बदतमीजी करता, जहां कैमरा नहीं होता और फिर आराम से कैमरे की रेंज में आ जाता, जब गुस्से में पत्नी दीपक के साथ लड़ती तो वो सारी चीजें दीपक कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता था। , डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के साथ-साथ पिछले 11 नवंबर को हाई कोर्ट से भी जमानत खारिज होने के बाद नायब तहसीलदार और उनके पिता फरार चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  टैक्सी और ऑटो चालकों को लगा बड़ा झटका, दिल्ली में BJP सरकार ने बंद कर दी केजरीवाल की ये मुफ्त सुविधा, जुर्माना भी बढ़ाया

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles