Advertisment
ACB की रेडCAACG BOARD RESULTCSPDCL आगजनीEVM-VVPATGSTParis Olympics 2024T20 World Cup 2024Terrorist AttackUncategorizedUPSC Resultअक्षय तृतीयाअंबिकापुरअंबेडकर जयंतीअभनपुरअयोध्याआबकारी विभागईद मुबारककोयला घोटालाखबर दिनभरखैरागढ़ राज परिवारचारधाम यात्राचुनाव बहिष्कारचैत्र नवरात्रिछत्तीसगढ़ के मौसमजरूरत की खबरटी-20 वर्ल्ड कप 2024डोंगरगढ़नौतपा की गर्मीपटनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबाल विवाहभानुप्रतापपुरभिलाईभिलाई स्टील प्लांटभूकंपमणिपुरमहादेव सट्टा ऐपमोदी 3.0राम नवमीरामलला का सूर्य तिलकराहुल गांधीरेत माफियावाराणसी लोकसभा सीटशराब घोटालाशराब नीति केसश्री हनुमान जन्मोत्सवसारंगढ़सीएम विष्णुदेव सायस्वामी आत्मानंद स्कूलहाईकोर्टहाथरसहिंदू नववर्ष

गौतम अडाणी को एक और बड़ा झटका, केन्या ने अडानी ग्रुप के साथ 1.15 बिलियन डॉलर के अहम सौदे रद्द किए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अमेरिका में गौतम अडाणी पर लगे करप्शन के आरोप और उसपर मचे बवाल के बीच अडाणी ग्रुप को एक और बड़ा झटका लगा है। केन्या ने अडाणी ग्रुप के साथ 1.15 बिलियन डॉलर के दो अहम सौदे रद्द कर दिए हैं। पहला रद्द किए गए सौदे की कीमत 700 मिलियन डॉलर थी, उसमें पावर ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण शामिल था। दूसरे सौदे की कीमत 1.8 बिलियन डॉलर थी, जो एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए था।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो (Kenyan President William Ruto) ने अडानी समूह के साथ समझौतो को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की बात कही है। केन्याई संसद में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने डील रद्द करने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें:  स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ FIR दर्ज, IIT के वार्षिक उत्‍सव में की थी अश्लील और आपत्तिजनक बातें

केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने कहा कि मैंने परिवहन और ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सभी एजेंसियों को तत्काल प्रभाव से इन प्रोजेक्ट्स को रद्द करने के निर्देश दिए हैं।  यह फैसला ‘जांच एजेंसियों से मिले नए इनपुट’ के बाद लिया गया है।हालांकि, उन्होंने अमेरिका का नाम नहीं लिया। अदाणी समूह एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में था, जिसके तहत राजधानी नैरोबी में केन्या के मुख्य हवाई अड्डे का आधुनिकीकरण किया जाना था और एक अतिरिक्त हवाई पट्टी और टर्मिनल का निर्माण किया जाना था। इसके बदले में समूह 30 साल तक हवाई अड्डे का संचालन करने वाला था।

इसे भी पढ़ें:  दो छात्राएं लापता : 25 अक्टूबर को स्कूल जाने निकली थी दोनों, नहीं लौटी वापस घर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles