
अमेरिका के आसमान में फिर दिखा रहस्यमयी ड्रोन का झुंड, कई शहरों में अफरातफरी, क्या एलियन धरती पर करने वाले हैं हमला?
अमेरिका के आसमान में एक बार फिर से रहस्यमयी ड्रोन का झुंड दिखा है। लागातर रहस्यमयी ड्रोन का झुंड दिखने के मामले ने चर्चाओं और अटकलों का माहौल बना दिया है। रहस्यमय ड्रोन घटनाओं ने जनता और विशेषज्ञों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि सरकारी एजेंसियां इसे कोई खतरा नहीं मान रही है।
मॉरिस काउंटी, न्यू जर्सी से 18 नवंबर को पहला रहस्टमय ड्रोन देखा गया था। इसके बाद यह अबतक छह राज्यों देखा जा चुका है। इसमें न्यूयॉर्क, पेंसिल्वेनिया, मैसाचुसेट्स, कनेक्टिकट और वर्जीनिया शामिल हैं। इन ड्रोन की रहस्यमय गतिविधियों ने आम जनता को परेशानी में डाल दिया है।
एफबीआई और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग सहित कई संघीय एजेंसियों ने इन घटनाओं को गंभीर खतरा नहीं माना है। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं राष्ट्रीय या सार्वजनिक सुरक्षा के लिए कोई जोखिम पैदा नहीं करतीं। इसके बावजूद, इंटरनेट पर इन ड्रोन से जुड़ी कई विचित्र और असामान्य चीजें वायरल हो रही हैं।
मार्जोरी टेलर ग्रीन ने सरकार पर सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया
इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। जॉर्जिया की कांग्रेस सदस्य मार्जोरी टेलर ग्रीन ने इन घटनाओं को लेकर सरकार पर सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “सरकार ड्रोन पर नियंत्रण रखती है लेकिन अमेरिकी जनता को सच्चाई बताने से इनकार कर रही है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यह घटना सैन्य प्रशिक्षण का हिस्सा हो सकती है, जिसे भविष्य के ड्रोन युद्धों की तैयारी के लिए डिज़ाइन किया गया है।



