Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

नगर निगम की टीम ने पतंग दुकानों में मारी रेड : दो दुकानों से 8 बंडल चाइनीज मांझा जब्त, गई थी मासूम की जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। रायपुर में चाइनीज मांझा से मासूम की मौत के बाद प्रशासन जाग गया है। रायपुर नगर निगम की टीम ने पतंग दुकानों में रेड मारी है। जोन 6 के संतोषी नगर स्थित 2 पतंग दुकानों में छापे के दौरान 8 बंडल चाइनीज मांझा जब्त किया गया है। वहीं सत्ती बाजार में छापेमार कार्रवाई में संजय पतंग दुकान बिना लाइसेंस के दुकान संचालित कर रहा था जिसे टीम ने सील कर दिया है।

चाइनीज मांझे ने ली मासूम की जान 

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने रविवार को एक सात बरस के मासूम की जान ले ली। बच्चा अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर गार्डन घूमने जा रहा था, तभी उसके गले में मांझा फंस गया और तेजी से खून बहने लगा। बच्चे के पिता लक्ष्मीनगर निवासी धनेश साहू घटना के बाद बदहवास हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से वह अपने घायल बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, पर बच्चे की जान नहीं बची। चाइनीज मांझा से गला कटने की राजधानी में यह तीसरी घटना है। बैन होने के बावजूद इस खतरनाक मांझे का यहां कारोबार जारी है और पतंगबाज इससे परहेज नहीं कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी CBI अधिकारी बनकर कर ठगी करने वाला गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles