Advertisment
रायगढ़छत्तीसगढ़

नगर निगम ने बुजुर्ग महिला के घर पर बिना सूचना के चलाया बुलडोजर, निगम की असंगत कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। बात की जाए रायगढ़ नगर निगम की तो रायगढ़ नगर निगम हमेशा ही सुर्खियों में रहता है, अपने विवादों को लेकर। ताजा मामला यह है कि बगैर किसी सूचना और नोटिस के निगम द्वारा आज बुलडोजर चलाकर एक बुजुर्ग महिला के आशियाने को तोड़ दिया गया। निगम की कार्यप्रणाली समझ से परे है। एक ओर जहां व्यापारियों को कब्जा हटाने के लिए महीनो की मोहलत दी जाती है, तो वहीं दूसरी तरफ बुजुर्ग कमजोर महिला के जगह पर अचानक बुलडोजर चला दिया जाता है।

रायगढ़ नगर निगम की कार्यप्रणाली लोगों की समझ से परे है। नगर निगम अलग-अलग जगह अलग-अलग नियम कानून लागू करता है। कल नगर निगम को संजय कंपलेक्स की दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर निगम की टीम वहां जाकर व्यवसाईयों को एक महीने की मोहलत देती है। पर वहीं दूसरी तरफ गणेश तालाब के पास एक बुजुर्ग महिला जिसका 50 साल से उसे जगह पर कब्जा रहा है, उसे बिना नोटिस बिना सूचना दिए अचानक बुलडोजर लाकर तोड़ दिया जाता है। उस बुजुर्ग महिला की कही भी कोई सुनवाई नहीं होती है। इस गंभीर मामले को लेकर जब हमने निगम आयुक्त से बात की तो उनका कहना है कि, वह जमीन गणेश तालाब के पार्किंग की जगह है। जिसे कब्जा मुक्त कराया गया है।
पर सवाल यह उठता है कि निगम की कार्रवाई जगह – जगह अलग – अलग की जाती है। शहर के बीच प्रमुख रास्तों में अवैध कब्जों की भरमार है, जिससे मुख्य सड़क गली के रूप में तब्दील हो चुकी है, पर निगम के अधिकारियों की हिम्मत नहीं उस और कार्रवाई करने की। जितनी तत्परता निगम गरीबों के आशियानों को तोड़ने में दिखती है, अगर उससे थोड़ी बहुत भी तत्परता अन्य बड़े व्यापारियों पर भी दिखाएं, तो शहर की बात ही कुछ और हो जाए। पर नहीं हमेशा नियम कानून गरीबों पर ही लागू होते हैं। हालांकि इस मामले में जब हमने बुजुर्ग महिला से बात की तो उनका कहना था कि वह अपनी गुहार लेकर मुख्यमंत्री के पास भी जाएगी। अब देखना लाजमी होगा कि भविष्य में उच्च अधिकारी इस गंभीर मसले पर क्या कदम उठाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी सीएम विजय शर्मा के सामने हुआ एक्सीडेंट, काफिला रोककर घायलों को खुद भेजा अस्पताल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles