Advertisment
दुर्गAccidentछत्तीसगढ़

तीजा पर्व मनाने ननिहाल जा रही मासूम बच्ची को टैंकर ने रौंदा, हुई मौत…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। जिले में से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है. जहाँ तीजा मनाने मां के साथ ननिहाल जा रही सात साल की मासूम बच्ची की टैंकर के चपेट में आने से मौत हो गई.

घटना पदमनाभपुर थाना क्षेत्र की है, जहां तीज पर्व मनाने अपनी मां, भाई और मामा के साथ ननिहाल कोलिहापुरी जा रही सात वर्षीय बच्ची की पानी टैंकर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई.

टैंकर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बच्चों के मामा केवल साहू की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे बच्ची दुर्गेश्वरी साहू के मामा, मां एवं भाई दूर जा गिरे, वहीं बच्ची दुर्गेश्वरी साहू की टैंकर की चपेट में आने से गंभीर चोट आई.

इसे भी पढ़ें:  फ्लाईऐश का अब निर्धारित स्थान पर होगा डंपिंग, ट्रांसपोर्टिंग की होगी जीपीएस ट्रैकिंग ,निर्धारित स्थान पर लगेंगे जियो टैगिंग

मौके पर पहुंची पद्मनाभपुर पुलिस बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही थी, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया. टैंकर सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी, दुर्ग की है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles