Advertisment
Uncategorized

बिहार के कोसी और गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर,13 जिलों में बाढ़ का अलर्ट, 56 साल बाद दिखा ऐसा रौद्र रूप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिहार में कोसी और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से राज्य के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बता दे कि उत्तर बिहार में जल प्रलय की आहट ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। बाढ़ ने केवल जान-माल का नुकसान नहीं किया है, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी गहरा धक्का दिया है। जहां कई लोग बेरोजगार हो रहे हैं तो वही कई परिवार बेघर हो गए हैं।

कोसी बराज से बीते 56(छप्पन) सालों में सबसे ज्यादा पानी छोड़ा गया है वही उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। जिसके बाद जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों की टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आपको बता दे कि नेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी बराज के सभी गेट को खोल दिए गये हैं। जिसके बाद उत्तर भारत में भीषण बाढ़ की आशंका बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने की गोलगप्पे की डिमांड, पति ने मना किया तो दाना-पानी कर दिया बंद

हालात ये हैं कि कोसी बराज पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। वही स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने बीते 50 सालों में कोसी नदी में इतना पानी कभी नहीं देखा है. कोसी बराज पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने के बाद उत्तर बिहार के ज्यादातर लोगों में बाढ़ को लेकर दहशत का माहौल है। एहतियातन पुल पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है।

बिहार में बाढ़ के संकट को देखते हुए राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार भी एक्शन में है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय NDRF के साथ आज समीक्षा बैठक करेंगे। बाढ़ के खतरे को देखते हुए NDRF को अलर्ट रखा गया है। एक तरफ जहां गंगा में बढ़ते जलस्तर की वजह से 13 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। तो वही दुसरी तरफ अब कोसी नदी में जलस्तर में भारी वृद्धि की वजह से उत्तर बिहार और सीमांचल के भी जलमग्न होने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें:  छात्रों की बड़ी जीत, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एक दिन में कराएगा प्रारंभिक परीक्षा

बाढ़ के इस संकट को देखते हुए राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई है। वहीं, राज्य सरकार ने भी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और संबंधित उपाय करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर बिहार में जल प्रलय के कई खौफनाक वीडियो सामने आ रहे हैं। कोसी बैराज पर हालात खतरनाक बने हुए हैं। कई जगह पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। लोगों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है कटान का खतरा देखते हुए कई इलाकों को खाली कराया जा रहा है। बाढ को लेकर लोगों में हाहाकार मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  NIA की चार्जशीट: दाऊद की राह पर लॉरेंस बिश्नोई, 700 शूटर, 6 देशों तक जुर्म का साम्राज्य

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles