Advertisment
क्राइमगरियाबंदछत्तीसगढ़

दूध मुहे बच्चे को लेकर पुलिस थाने पहुंची मां… लगाया ये आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद. 9 माह के दूध मूहे बच्चे को लेकर एक मां थाने पहुंची. वहां पीड़िता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए.  उसका आरोप था कि दहेज की मांग पुरी नहीं किया तो उसके पति ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को भगा कर घर ले आया है. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आवेदन दिया.

अमलीपदर थाना क्षेत्र के धुरुवापथरा में रहने वाली 23 वर्षीय गंगा ध्रुव ने अपने पति के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर सोमवार को थाने में लिखित शिकायत दिया है. पीड़िता अपने 9 माह की बेटी को लेकर सुबह थाने पहुंची थी. थाने में दिए लिखित शिकायत में बताया है की उसका पति लखीधर 15 दिन पहले ही घर में एक नाबालिग को भगा कर लाया है और घर बसाने जा रहा है. पीड़िता ने लिखा है कि फरवरी 2022 में समाजिक रीति रिवाज से उसका विवाह हुआ था. साल भर बाद पति दहेज की मांग करता रहा,धमकी भी देता था की मांग पुरी नहीं करने पर दूसरी पत्नी ले आयेगा.

इसे भी पढ़ें:  चाय ठेला वाले ने शेयर ट्रेडिंग में लाभ का झांसा देकर चार सौ लोगों से की सौ करोड़ की ठगी

पीड़िता का दावा है कि उसके इस कृत्य में पति के माता-पिता का भी हाथ है,बेटे की गलती को रोकने के बजाए दूसरी पत्नी जो नाबालिग है उसके मसले का समाजिक निराकरण कराने 13 अप्रैल को बैठक किया. पीड़िता ने बताया की समाज के जागरूक प्रतिनिधियों ने मामला विधि सम्मत नहीं होने के कारण मेरे रहते दूसरी पत्नी वो भी नाबालिग से घर बसाने की सोच रखने वाले की कोई बात नहीं सुनी.

समाज के इसी निर्णय के बाद पीड़िता को हिम्मत मिली और उसने 14 अप्रैल को नाबालिग विवाह रोकने बनी टीम को कॉल कर घटना की जानकारी दी, फिर आज थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की है.

इसे भी पढ़ें:  "सत्ता के गलियारों से जनता की चौपाल तक" करदाता का हर रुपया कहाँ जाता है? प्रशासन, राजनीति, विकास और जवाबदेही की परत-दर-परत पड़ताल

अमलीपदर थाना प्रभारी जयसिंह ध्रुवे ने कहा कि मामला घरेलू व पारिवारिक भी है, ऐसे में आज सखी सेंटर के जिम्मेदार की मौजूदगी में बयान दर्ज कराया जाएगा.इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles