Advertisment
छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर-ट्राली में दबकर मां-बेटी की मौत, पिता के सामने ही 2 साल की मासूम ने तोड़ा दम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मां और उसकी 2 साल की बेटी की मौत हो गई। यह घटना गया नगर की है, जहां स्कूटी चला रहे पिता के सामने ही मुरम से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने पत्नी और मासूम बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे दुर्ग शहर को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, गया नगर निवासी विकास साहू अपनी पत्नी और 2 साल की बेटी के साथ स्कूटी से काम के लिए जा रहे थे। जब वे गया नगर के भारतीय दयानंद आर्य उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने से गुजर रहे थे, तभी सामने से मुरम से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली आई। स्कूटी चालक ने वाहन को साइड में करने के लिए ब्रेक लगाया, जिससे पीछे बैठी महिला और बच्ची अचानक नीचे गिर पड़ीं और पीछे से आती ट्राली के पहिए के नीचे आ गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। हादसे को देखकर पिता विकास साहू गहरे सदमे में चले गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  खेत में अचानक जमीन धंसने से बना 15 फुट गहरा गड्ढा, ग्रामीणों में दहशत

बताया जा रहा है कि परिवार ने एक हफ्ते पहले ही अपनी लाडली का जन्मदिन मनाया था। मरारपारा वार्ड नंबर 5 के निवासी दिनेश देवांगन ने बताया कि जिस सड़क पर यह हादसा हुआ, वहां रोजाना भारी ट्रैफिक रहता है। आसपास तीन-चार स्कूल होने के कारण बच्चों की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन सड़क पर एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर और ट्राली को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  जीजा ने साले को कुल्हाड़ी से काट डाला, खाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हो रही थी लड़ाई; बीच-बचाव करने पर किया वार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles