Advertisment
छत्तीसगढ़

भीख मांगने के बहाने चोरी, पति-पत्नी ने उड़ाया लैपटॉप, CCTV में हुए कैद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। भिलाई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां सेक्टर 1 स्ट्रीट 11 में दिनदहाड़े लैपटॉप चोरी की वारदात हुई है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है।

दरअसल, भीख मांगने के बहाने एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा घर के गेट पर खड़े थे। मौका पाकर शातिर पुरुष चोर ने धीरे से गेट का दरवाजा खोला और घर में घुस गया। उस समय मकान मालिक नागेश्वर राव बाहर थे और उनकी पत्नी दूसरे कमरे में आराम कर रही थीं। चोर को घर में कोई नहीं दिखा, तो उसने किनारे के खुले कमरे में जाकर कुछ ही सेकंड में लैपटॉप चुरा लिया। चोर ने तुरंत लैपटॉप को अपने साथ वाली महिला के झोले में डाला और तीनों मौके से भाग निकले।

इसे भी पढ़ें:  JANJGIR CHAMPA : प्लास्टर करते वक्त छत पर गिरी बिजली, छत का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबने से मिस्त्री की मौत

शाम को जब नागेश्वर राव घर लौटे और लैपटॉप गायब मिला, तब सीसीटीवी चेक करने पर चोरी की घटना सामने आई। उन्होंने भट्टी थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। त्योहारी सीज़न में चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी बताई जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles