Advertisment
Uncategorized

किसानों को मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट… इन 6 फसलों की बढ़ाई एमएसपी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

 किसानों के लिए इस वक्त की बड़ी और खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। किसानों को मोदी सरकार ने दिवाली पर बड़ा गिफ्ट दिया है। मोदी कैबिनेट ने 6 रबी फसलों की एमएसपी बढ़ा दी है। मोदी कैबिनेट ने बुधवार को गेहूं से लेकर सरसों तक के एमएसपी में इजाफा करने का ऐलान किया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके बारे में जानकारी दी। इसके अलावा चना, सैफ्लॉवर समेत अन्य कई फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइज को बढ़ाया गया है।

मोदी कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “रबी फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई है। किसानों के कल्याण से जुड़ा आज सबसे बड़ा फैसला लिया गया. सरकार की सोच स्पष्ट है और किसानों के कल्याण पर पूरा ध्यान है।

इसे भी पढ़ें:  जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, बीएसएफ जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 3 जवान शहीद, कई घायल

सबसे ज्यादा इजाफा सरसों-तिलहन में 300 रुपए किया गया। गेहूं में 150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया। इस तरह गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपए क्विंटल हो गया है। जौ, चना, मसूर, कुसुम की MSP में भी बढ़ोतरी की गई है। ये फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।

इन फसलों पर MSP में इजाफा
रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए सरकार ने रवि फसलों के लिए नए मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी MSP तय कर दिए हैं। इसके तहत गेहूं की एमएसपी को 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,425 रुपये कर दिया गया है, जो अब तक 2,275 रुपये प्रति क्विंटल थी। सरसों पर प्रति क्विंटल 300 रुपये MSP बढ़ाई गई है और ये 5,650 रुपये प्रति क्विंटल से 5,950 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। इसी तरह चने का MSP 210 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने का फैसला किया गया है और इसका नया एमएसपी 5,650 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जो पहले 5440 रुपये प्रति क्विंटल था।

इसे भी पढ़ें:  COVID-19: कोरोना के नए वैरिएंट ‘FLiRT’ की भारत में एंट्री, देश के कई राज्यों में फैला, सिंगापुर-अमेरिका में मचा रहा है कोहराम

इसके अलावा मसूर पर एमएसपी में 275 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है और ये 6,425 रुपे से बढ़कर 6,700 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। सैफ्लाॉवर पर 140 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और ये 5,800 रुपये से बढ़कर 5,940 रुपये कर दिया गया है।

नए अधिसूचना के बाद बढी कीमतें

  • गेहूं का MSP ₹2,425 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹2,275 था.
  • जौ का MSP ₹1,980 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹1,850 था.
  • चना का MSP ₹5,650 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹5,440 था.
  • मसूर (लेंस) का MSP ₹6,700 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹6,425 था.
  • सरसों का MSP ₹5,950 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹5,650 था.
  • कुसुम (सफ्लॉवर) का MSP ₹5,940 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹5,800 था.
इसे भी पढ़ें:  IAS पूजा खेडकर पर नई मुसीबत, अब घर पर चलेगा बुलडोजर! अतिक्रमण पर मिला नोटिस मगर नहीं आया जवाब

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles