Advertisment
Uncategorized

MLA संजय गायकवाड ने कांग्रेस की तुलना ‘कुत्ते’ से की, कहा- ‘वहीं दफना देंगे, जहां …’, अब बवाल मचना तय

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड एक बार फिर से कांग्रेस नेताओं को अपशब्द कहे हैं। महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने बुलढाणा में मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना कार्यक्रम कांग्रेस की तुलना ‘कुत्ते’ से करते हुए कहा कि उनके कार्यक्रम में आने वाले किसी भी ‘‘कांग्रेसी कुत्ते को वह दफना देंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विगत दिनों शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के विधायक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिवसेना विधायक ने राहुल गांधी के अमेरिका में आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर नाराजगी जताई और राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी, जिस पर सियासी तूफान मचा है।

इसे भी पढ़ें:  कॉलेजों में होने वाला है ब्लास्ट, रोक सको तो रोक लोः बेंगलुरु के तीन प्रमुख कॉलेज को ईमेल से मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप

गायकवाड वायरल वीडियो में कहते हुए सुने जा रहे हैं कि उनके जिले में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना कार्यक्रम होना है। इसमें मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष एकनाथ शिंदे शामिल होंगे। अगर इस कार्यक्रम में कांग्रेस के किसी ‘कुत्ते’ ने घुसने की कोशिश की तो उसे मौके पर ही गाड़ दिया जाएगा। आरक्षण प्रणाली खत्म करने पर राहुल की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कांग्रेस नेता की जीभ काटने पर इनाम की घोषणा की थी। इस विवाद पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मैंने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी है तो मुख्यमंत्री को माफी क्यों मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं। जो कोई भी आरक्षण खत्म करने की बात करेगा वह उसके खिलाफ बोलेंगे।

इसे भी पढ़ें:  कांकेर सड़क हादसे का Video:सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी थी स्कॉर्पियो, 2 लोगों की हुई थी मौत

राहुल मामले में एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बारे में टिप्पणी को लेकर गायकवाड के खिलाफ सोमवार रात एक मामला दर्ज किया। हाल में अमेरिका की यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब भारत में आरक्षण के लिहाज से निष्पक्षता होगी और अभी ऐसा नहीं है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles