Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़बलौदाबाजार

बदमाशों ने पिता को बचाने आई युवती की नाक काटी

बलौदाबाजार में होली के दिन नशेड़ी युवकों का हमला;शराब पीने से मना करने पर वारदात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार जिले के ग्राम छेरकापुर में आरोपियों ने युवती की नाक काट दी। हमले में गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम छेरकापुर में होली की रात यानी सोमवार को बुजुर्ग खेदू धीवर के घर के सामने शराब में धुत 3-4 लड़के गालीगलौज और विवाद कर रहे थे। शोर सुनकर बुजुर्ग खेदू बाहर निकला और लड़कों को ऐसा करने से मना किया। इस पर उन्होंने उसकी बेदम पिटाई शुरू कर दी।

घटना के बाद परिवार वाले घायल युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे।

दोनों भाइयों पर भी चाकू से हमला

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार हाइवा और बस की आमने-सामने टक्कर, पुल से नीचे गिरी ट्रक, ड्राइवर की मौत, एक गंभीर

पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर बेटा वीर सिंह धीवर और नरसिंह धीवर बाहर निकले। दोनों बेटे बदमाश युवकों से पिता को छुड़ाने लगे। इस दौरान आरोपियों ने दोनों बेटों को भी पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने चाकू से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गए। दोनों के सीने और हाथ पर चाकू से वार किया गया।

चाकू से युवती की नाक काट दी

पिता को चाकू लगा देख, नरसिंह धीवर की बेटी भारती बाहर आई। इस पर आरोपियों ने चाकू से युवती की नाक काट कर उसे भी घायल कर दिया। आनन-फानन में परिवार वाले घायल युवती को लेकर पलारी अस्पताल पहुंचे, यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  युवक ने भट्टी में कूदकर की आत्महत्या : फर्नेस प्लांट में ऑपरेटर के तौर पर करता था काम, परिजनों ने जमकर मचाया हंगामा

परिजनों ने बताया कि गांव के द्वारिकाधीश साहू, होमेश्वद साहू, चूड़ामणि साहू समेत 4-5 युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। भारती की छोटी बहन मोनिका धीवर के हाथ पर भी चाकू से हमला किया गया है। भारती की नाक काटी गई है, उसकी हालत ज्यादा गंभीर है।

आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

इधर, मामले की शिकायत पलारी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles