Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में कांग्रेस नेता को जान से मारने की कोशिश

ऑफिस के बाहर बैठे पार्षद और साथियों पर चढ़ाई कार; 1 घायल, 2 बदमाश गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग. भिलाई में बीती देर रात नशे के धुत्त में युवक ने एक युवक पर कार चढ़ा दी. घटना में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया है, जिसको चोट आई है. वह पार्षद नीतीश यादव का दोस्त बताया जा रहा है. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है. घटना के पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

बता दें कि देर रात पार्षद नीतीश यादव और उसके साथी और सुनील के बीच शराब पीते समय बहस हो गई थी. जिसके बाद नशे में धुत्त सुनील के साथी ने फॉर्च्यूनर कार से नीतीश यादव के साथी को टक्कर मार दी. पार्षद नीतीश के साथी का पैर फ्रैक्चर हो गया.

इसे भी पढ़ें:  जगदलपुर में भीषण सड़क दुर्घटना, ओडिशा की तीन महिला मजदूरों की मौत, 13 घायल

जानकारी के अनुसार, आरोपी के साथी को ऑटोमेटिक कार चलानी नहीं आती थी. फिर भी नशे में धुत्त व्यक्ति ने गाड़ी स्टार्ट कर सियान सदन की दीवार और वहां बैठे लोगों पर गाड़ी चढा दी. वहीं हाउसिंग बोर्ड के पार्षद नीतीश यादव ने कार से जानलेवा हमला करने के मामले में जामुल थाने में सुनील और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जामुल थाना पुलिस ने आरोपी सुनील और उसके साथी को हिरासत में लिया है.

जामुल पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
जामुल पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने घटनास्थल से फरार दोनों आरोपियों को देर रात दो बजे गिरफ्तार किया और थाने लेकर आई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि आखिर उन्होंने किस दुश्मनी के चलते पार्षद पर जानलेवा हमला किया। मामले ने राजनीति से प्रेरित और महादेव सट्टा ऐप से जुड़े होने के चलते काफी तूल भी पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री साय के काफिले के सामने बैठी महिला, अधिकारियों में मचा हड़कंप, दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाने से थी आहत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles