Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गहत्या

लड़की के चक्कर में नाबालिगों ने युवक को मार डाला:दुर्ग में शादी समारोह से बुलाया, फिर गले में घोंप दिया चाकू

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

दुर्ग में रविवार रात 5 नाबालिगों ने 20 साल के युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक के गले पर चाकू से वार किया, फिर छोड़कर भाग निकले। युवक को लहूलुहान हालत में पड़ा देख दोस्तों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश उर्फ निखिल पटेल मोहलई गांव का रहने वाला था। वह पेशे से सेंटरिंग मिस्त्री था। 5 नाबालिग आरोपी पंचशील नगर दुर्ग के रहने वाले हैं। उनकी ओम प्रकाश से पुरानी रंजिश थी। रविवार को आरोपी मोहलई ओम प्रकाश के दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

आरोपियों को पकड़कर थाने ले जाती पुलिस
आरोपियों को पकड़कर थाने ले जाती पुलिस

पुराने झगड़े को निपटाने की बात कहकर बुलाया

बताया जा रहा है कि शराब के नशे में पांचों आरोपियों ने ओम प्रकाश को पुराना झगड़ा खत्म करने के मुद्दे पर किनारे बुलाया। रात 12.15 बजे ओम प्रकाश और पांचों आरोपी शादी स्थल से 100 मीटर की दूर स्थित चौक पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में 400 जवान तैनात

वहां उनके बीच बात होने लगी। जब ओम प्रकाश नहीं माना तो उनके बीच विवाद बढ़ गया। इससे पहले की ओम प्रकाश अपने गांव के लोगों और दोस्तों को बुलाने से पहले एक नाबालिग लड़के ने चाकू निकाला और उसके गले में घोंप दिया।

देर रात तक कोतवाली थाने में लगा रहा मजमा
देर रात तक कोतवाली थाने में लगा रहा मजमा

खून से लहूलुहान 100 मीटर दौड़ा घायल युवक

चाकू लगने के बाद ओम प्रकाश लहूलुहान हो गया। यह देख पांचों आरोपी वहां से भाग गए। ओम प्रकाश गले को दबाए हुए 100 मीटर तक दौड़ा और शादी स्थल के बाहर ही गिर गया। उसे लहूलुहान हालत में देखकर लोग घबरा गए। इसके बाद ओम प्रकाश के दोस्तों ने उसे जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को कुछ ही घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  नाले में बोरे में मिली क्षत विक्षत लाश, कपड़े से भाई ने की पहचाना...

लड़की के चक्कर में हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी दुर्ग के नया पारा पंचशील नगर के रहने वाले हैं। एक आरोपी की मौसी मोहलई में रहती है। वह मोहलई गया तो उसने एक लड़की को देखा। इसके बाद से वह उसके चक्कर में वहां अक्सर जाता था। लड़की को ये पसंद नहीं था। ओम प्रकाश इस बात को लेकर नाबालिग को डांटा और ऐसा ना करने की बात कही।

ओम प्रकाश उर्फ निखिल पटेल की गर्दन पर चाकू मारा।
ओम प्रकाश उर्फ निखिल पटेल की गर्दन पर चाकू मारा।

आरोपियों ने युवक को चाकू से मार डाला

ओमप्रकाश के मना करने के बाद भी नाबालिग नहीं माना। अपने दोस्तों को लेकर वहां जाने लगा। लड़की को छेड़ने की बात को लेकर ओम प्रकाश और आरोपियों पंचशील नगर में विवाद हुआ। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने ओम प्रकाश को मौत के घाट उतारा।

2 आरोपी दुर्ग के बड़े गुंडे के भाई और भतीजे

दुर्ग पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वो आदतन बदमाश हैं। वो आए दिन नशे में लोगों से मारपीट करते हैं। इन आरोपियों में एक आरोपी दुर्ग के एक बड़े गुंडा बदमाश और मर्डर के आरोप में जेल काट रहे आरोपी का भाई और एक भतीजा है। बताया जा रहा है कि पांचों ने प्लानिंग के साथ युवक की हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  जिले के सभी विकासखण्डों में ‘‘पीएम किसान दिवस’’ का किया जाएगा आयोजन

हत्या की सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस हुई अलर्ट

वारदात देर रात 12 से 1 बजे के बीच की है। जैसे ही सूचना मिली की मोहलई में मर्डर हुआ है, पूरी दुर्ग पुलिस अलर्ट हो गई। दुर्ग सीएसपी खुद रात में आए। इसके बाद एसीसीयू की टीम को बुलाया गया। पुलगांव, अंजोरा पुलिस को अलर्ट किया गया। दुर्ग कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर सभी ने पांचों आरोपियों को रात में ही उठा लिया था। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles