Advertisment
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

नाबालिग ने की पुल से छलांग लगाने की कोशिश

पुलिसकर्मी ने हाथ पकड़कर खींचा, समझा-बुझाकर आत्महत्या करने से रोका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा जिले में पुलिस की तत्परता से एक नाबालिग लड़की (17) की जान बच गई। लड़की सुसाइड करने के लिए हसदेव नदी पर बने पुल से नीचे छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच पुलिस की नजर उस पर पड़ गई और पुलिस ने लड़की को बचा लिया। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग काफी देर से भवानी मंदिर के पास दर्री डैम पर बने पुल पर घूम रही थी। वो बहुत ज्यादा रो रही रही थी और मोबाइल पर भी किसी से बात कर रही थी। राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्हें उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका हुई।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल में पत्ता गोभी सब्जी खाने से 24 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

पुलिस ने आत्महत्या करने से रोका

इसके बाद लोगों ने दर्री थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची। इधर तब तक लड़की पुल से छलांग लगाने ही वाली थी कि पुलिसकर्मी ने उसका हाथ पकड़ लिया, फिर उसे पुल पर खींचा गया। वो काफी रो रही थी, पुलिस ने उससे घटना के पीछे की वजह पूछी, तो उसने कुछ पारिवारिक विवाद की जानकारी दी है।

परिजनों को लड़की को सौंपा गया

पुलिस ने लड़की को काफी समझाया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर उन्हें भी समझाया गया। इसके बाद लड़की को उन्हें सौंप दिया गया। इस तरह से दर्री थाना पुलिस की सजगता से नाबालिग की जान बच गई।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में 2 घंटे बत्ती रही गुल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles