Advertisment
क्राइमदेश- विदेशहत्या

पति ने गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, 8 दिन पहले हुई थी शादी, जानिए हत्या की वजह

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

यूपी के उन्नाव जिले में एक युवक ने अपनी नवविवाहित पत्नी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शुक्लागंज में जाजमऊ चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक नवविवाहित की पति ने मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी. सुबह परिजन जागे तो मामला संज्ञान में आया और सूचना पुलिस को दी गई.

जानकारी के अनुसार जाजमऊ के अंबेडकर नगर निवासी मंसूर आलम ने अपनी बहन चांदनी (22) की शादी 21 अप्रैल 2024 को जाजमऊ 40 फिट रोड निवासी नदीम पुत्र रफीक से की थी. अभी शादी के आठ दिन ही बीते थे कि पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई. मंसूर ने बताया कि बहन ने कई बार फोन कर बताया की ससुराली बाइक की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी रेंजर को बोलेरो से कुचलकर मार डाला:रायगढ़ में पीछा कर बाइक को मारी टक्कर; फिर गाड़ी बैक कर दोबारा रौंदा

पति समेत सास आमना, नंद अलीना, देवर नईम और ससुर रफीक परेशान कर रहे हैं. रविवार सुबह सूचना मिली कि खाने को लेकर नदीम ने बीती देर रात उसकी बहन से मारपीट की. इसके बाद तकिया से मुंह दबाने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी होने के बाद गंगाघाट कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं, हत्या करने के बाद पति घर पर ही पुलिस को मिला, जिसे हिरासत में ले लिया गया है. आठ दिन बाद ही नवविवाहिता की हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वहीं, ससुरालियों ने बताया की कमरा बंद होने के कारण रात में घटना की जानकारी नहीं हो सकी. सुबह जागे, तो घटना की जानकारी हुई.

इसे भी पढ़ें:  सालगिरह पर नवविवाहिता ने खाया जहर:ससुराल रोज मारते थे ताना, कहते थे- दहेज में एक मोटर साइकिल तक नहीं लाई

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles