Advertisment
छत्तीसगढ़

आरंग में रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,13 वाहनों को किया जब्त

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आरंग. क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन की शिकायत के बाद रायपुर खनिज विभाग ने देर रात आरंग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध परिवहन में लगे 13 वाहनों को जब्त कर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर उप संचालक खनिज प्राची अवस्थी के मार्गदर्शन में आरंग क्षेत्र में महानदी किनारे पर स्थित रेत खदानों और आरंग के प्रमुख मार्गों पर खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा के नेतृत्व में रायपुर खनिज विभाग ने रात भर दबिश दी थी. इस दौरान खनिज विभाग की टीम ने 13 रेत से भरे वाहनों पर कार्रवाई किया है ,वाहनों में रेत परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं थे जिसके बाद खनिज विभाग ने ये कार्रवाई की है.कार्रवाई के दौरान जितेंद्र केशरवानी,जितेंद्र वर्मा और लुकेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

इसे भी पढ़ें:  प्रेमिका की सगाई से दुखी युवा वकील कूद गया अरपा में: दोस्त की शादी में शामिल होकर सीधे पहुंचा पुल पर, कार खड़ी कर कूद गया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles