Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

खनिज विभाग ने नहीं कराई नीलामी, ग्रामीणों ने एक करोड़ में बेच दिया रेत घाट, मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। आरंग जिले के ग्राम गौरभाट की रेत खदान को अवैध रूप से नीलामी करने का मामला सामने आया है। गांव की बस्ती में रहने वाले कथित लोगों ने खदान की नीलामी के लिए बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कई लोगों ने बढ़- चढ़कर बोली भी लगाई। सबसे ज्यादा एक करोड़ रुपए से अधिक की बोली लगाने वाले को इस खदान का ठेका भी दे दिया गया।

इधर खदान की नीलामी की सूचना मिलने पर प्रशासन एवं खनिज विभाग के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया से इसकी जानकारी उन्हें मिली है। अगर इस तरह की कोई नीलामी की गई, तो यह अवैध है और ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ने कांग्रेस पर गुंडे बुलाकर हमला करने का आरोप लगाया

गांव में रेत खदान की नीलामी करने का एक विडियो वायरल हुआ है। इस विडियो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। इस विडियो में एक व्यक्ति मॉइक से नीलामी की प्रक्रिया का संचालन करता भी दिखाई दे रहा है। इस विडियो को गांव के ही किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया में वायरल किया है, जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है।

सूत्रों के अनुसार गौरभाट रेत खदान की नीलामी के लिए ऊंची बोली लगवाई गई है। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को खदान का ठेका दिया गया है। कोई भी रेत खदान की नीलामी का काम खनिज विभाग द्वारा किया जाता है, लेकिन गांव के लोगों ने अवैध रूप से ही रेत खदान की नीलामी कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में जिला अस्पताल की डॉक्टर ने लगाई फांसी

सोशल मीडिया से पता चला

आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला ने बताया कि गौरभाट रेत खदान की नीलामी की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से हुई है। इस संबंध में खनिज विभाग के अफसर को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच और कार्रवाई विभाग करेगा।

जांच कराएंगे

कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में नीलामी का विडियो सही पाया गया, तो कार्रवाई भी की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles