Advertisment
 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर में जिला अस्पताल की डॉक्टर ने लगाई फांसी

चार साल पहले की थी लव मैरिज,मायके में फंदे पर लटकती मिली लाश, सुसाइड को लेकर उठे सवाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर के जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सरकंडा के अशोक नगर में रहती थी। रविवार की शाम वह अपने मायके चली गई, जिसके बाद सोमवार की सुबह उनकी लाश फंदे पर लटकती मिली। डॉक्टर पति और उसके दोस्त डॉक्टर ने शव को फंदे से उतार कर प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। उनके आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

मूलत: कोरबा जिले के कटघोरा की रहने वाली डॉक्टर पूजा चौरसिया जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थीं। साल 2018 में उनकी दोस्ती जिला अस्पताल में ही पदस्थ डॉक्टर अनिकेत कौशिक (35) से हुई। जिसके बाद दोनों ने साल 2019 में लव मैरिज कर लिया। बाद में परिवारवालों की मर्जी से उनकी हिंदू रिति रिवाज से शादी भी हुई। शादी के बाद से दोनों पति पत्नी अशोक नगर में रहते थे। अनिकेत के पिता डॉ. अशोक कौशिक भी जिला अस्पताल में ही पदस्थ हैं।

इसे भी पढ़ें:  तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहीं प्रदर्शन

सोमवार की सुबह पूजा की लाश बापजी कॉलोनी के मकान में फंदे पर लटकती मिली है। पुलिस की पूछताछ में अनिकेत ने बताया कि रविवार की शाम वह ड्यूटी पर चला गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी पूजा मायके जाने के लिए निकल गई। वह रात में घर नहीं लौटी तब सुबह अनिकेत अपने दोस्त डॉक्टर सूरज पांडेय के साथ बापजी कॉलोनी गया। जहां कमरे का दरवाजा बंद मिला। उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा, तब पूजा फंदे पर लटक रही थी। उन्होंने पूजा को फंदे से नीचे उतारा और महादेव अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत बता दिया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में इस दिन मानसून देगा दस्तक, जानिए कैसी रहेगी बारिश

अमेरिका में है माता-पिता
पूजा की मां भी स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं। उनका भाई अमेरिका में रहता है। इसलिए माता-पिता उनसे मिलने अमेरिका गए हैं। पुलिस ने मायके वालों को इस घटना की जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम किया जाएगा। पूजा के माता-पिता मंगलवार को लौटेंगे।

  • पूजा के सुसाइड के बाद कई ऐसे सवाल है, जिसका जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। पूजा का शव कमरे में फंदे पर लटक रहा था तो पति व दोस्त ने पुलिस को जानकारी दिए बिना दरवाजा क्यों तोड़ दिया।
  • रात से वह निकली थी तो जाहिर है कि रात में ही आत्महत्या कर ली होगी। इसके बावजूद पुलिस को बताए बिना पति व दोस्त ने शव को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल में क्यों पहुंचाया।
  • पूजा ने आत्महत्या क्यों की, ऐसी क्या परिस्थितियां बनी जिसके लिए उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
  • पूजा के कमरे की पुलिस ने अभी तलाशी नहीं ली है। लेकिन, इससे पहले ही पति व दोस्त वहां पहुंच गए थे। इस आत्महत्या को लेकर कई सवाल है, जिसका जवाब पुलिस तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि मायकेवालों के आने व उनसे पूछताछ के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
इसे भी पढ़ें:  पीएटी – पीवीपीटी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 21 अप्रैल तक जमा होंगे आवेदन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles