Advertisment
गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मानसिक विक्षिप्त पोते ने की दादा की हत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गौरेला पेंड्रा मरवाही: गौरेला में विक्षिप्त पोते ने दादा की घर के बंद कमरे में पत्थर से पीट पीटकर हत्या कर दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गौरेला में पोते ने की दादा की हत्या: गौरेला पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी के साथ ही सगे भाइयों के साथ लड़ाई झगड़ा और मारपीट किया करता था. आरोपी पोते के तीन बच्चे हैं. लगातार मारपीट की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई. बुधवार को घटना वाले दिन आरोपी अपने दादा के कमरे में घुस गया और लगातार पीटने लगा. आरोपी की दादी राम बाई भैना ने बाहर से दरवाजा खुलवाने की काफी कोशिश की लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला. जिसके बाद दादी ने घर से कुछ दूर रह रहे अपने दूसरे बेटे को इसकी जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें:  ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक मौत:दोस्त की हालत नाजुक, बनने आई थी कस्टमर की गाड़ी, ट्रायल के दौरान हादसा
Gaurela Pendra Marwahi Crime

आरोपी पोता गिरफ्तार: दूसरा बेटा और आस पड़ोस के लोग पहुंचे. दरवाजा नहीं खुलने पर छानी में चढ़कर अंदर देखा तो रामनाथ भैना अचेत पड़ा हुआ था. जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी लच्छू भैना को गिरफ्तार कर लिया.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि “यह पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम तराईगांव हैं. जहां मानसिक विक्षिप्त आरोपी पोते लच्छू भैंना ने अपने दादा रामनाथ भैना की बंद कमरे में पत्थर से मारकर हत्या कर दी. दादा की मौत हो गई. आरोपी पर बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल पर जुट गई है.”

इसे भी पढ़ें:  AC बोगी में सफर कर 68 किलो गांजा ले जा रहा था तस्कर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles