Advertisment
Accidentमध्यप्रदेश

गेम खेलने के दौरान बच्चे के हाथ में फटा मोबाइल, बुरी तरह हुआ घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गेम खेलने के दौरान बच्चे के हाथ में अचानक मोबाइल फट गया। जिससे बच्चा घायल हो गया। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

मामला खंडवा के छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का है। जहां एक बच्चा मोबाइल फोन में गेम खेल रहा था। तभी अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई और बच्चे का हाथ पूरी तरह जल गया। दर्द से तड़पते बच्चे को परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  शादी का न्योता देने जा रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत, दो लोग गंभीर

हादसे को लेकर परिजनों ने बताया कि बच्चे का नाम आशीष पिता धर्मेंद्र है। वो कीपैड मोबाइल में गेम खेल रहा था। तभी ये हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद हम तत्काल खंडवा जिला अस्पताल में लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles