Advertisment
Uncategorized

MBBS पास बेटी ने 12वीं पास युवक से शादी, नाराज पिता ने शादी के रस्म के दौरान ही दोनों को गोली मारी, युवती की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

MBBS पास बेटी ने 12वीं पास युवक से शादी की तो नाराज पिता ने शादी के रस्म के दौरान ही बेची और होने वाले दामाद को गोली मार दी। गोली लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जीवन और मौत से जूझ रहा है। घायल दामाद का इलाज पुणे में चल रहा है। ये हैरान कर देने वाला मामला महाराष्ट्र के जलगांव जिले से आया है। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड CRPF अधिकारी पिता और बेटे पर हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिुस, गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  भारत से दुबई जा रही फ्लाइट से निकलने लगा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप

दरअसल घटना शनिवार रात को चोपड़ा तहसील में हुई। MBBS पास युवती त्रिप्ती वाघ ने एक बारहवीं पास युवक से शादी कर रही थी। इससे नाराज पिता बेटे को लेकर विवाद स्थल पर पहुंचा।

त्रिप्ती अपने पति अविनाश वाघ के परिवार की हल्दी रस्म में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान किरण मांगले ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटी पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवती जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं अविनाश वाघ भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि वारदात के समय आरोपी का बेटा निखिल मांगले भी साथ में था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी पिता की जमकर पिटाई की। उसे जलगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह वेंटिलेटर पर है। घायल अविनाश का इलाज पुणे के ससून अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कश्मीरी पंडितों पर बोलते वक्त फिसली राहुल गांधी की जुबान, कहा – PoK से जो रिफ्यूजी आए हैं…

अविनाश की मां की शिकायत पर पुलिस ने किरण मांगले और उसके बेटे निखिल पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles