Advertisment
छत्तीसगढ़

नकली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश , भारी मात्रा में स्प्रिट , नकली ढक्कन और लेबल जप्त

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नकली शराब बनाने और इसे खपाने वाले गिरोह मुंगेली पुलिस ने पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्पिरिट से भरा टैंकर, कार, नकली स्टीकर, होलोग्राम, शराब की बोतल के ढक्कन, शराब की डिग्री नापने की मशीन और चार मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और ट्रेडमार्क एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

मुंगेली ASP नवनीत कौर छाबड़ा ने बताया कि फास्टरपुर के पास दाबो गांव में अवैध शराब बनाने के लिए स्पिरिट खरीदने की सूचना मिली थी जिसके बाद साइबर सेल की टीम को मौके पर भेजा गया टीम ने फास्टरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दाबो स्थित नवोदय विद्यालय के पास घेराबंदी कर रामगोपाल यादव (40) निवासी मोया, जिला राजगढ़ (मप्र), मलखान सिंह (35) निवासी हमीरपुर (उप्र), महेंद्र अनुरागी (23) निवासी महोबा (उप्र) और भगवत सिंह बुंदेला (48) निवासी छतरपुर को पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री साय को करना पड़ा स्कूली बच्चों के सवाल से सामना

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भोपाल से छेरकाबांधा डिस्टलरी जा रहे टैंकर ड्राइवर से सांठगांठ कर स्पिरिट निकालते थे। इसके बाद यही स्पिरिट नकली शराब बनाने में उपयोग की जाती थी। नकली बोतलों पर होलोग्राम और ढक्कन लगाकर वे इसे मुंगेली और आसपास के जिलों में खपाते थे।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पहले शराब ठेकेदारों के यहाँ काम करते थे। छत्तीसगढ़ में शराब ठेका बंद होने के बाद नकली शराब बनाने और बेचने का काम शुरू कर दिया। आसपास के कोचियों से सांठगांठ कर नकली शराब को मुंगेली और बेमेतरा जिलों के अलावा बिलासपुर के गांवों में भी खपाना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में इस विभाग में निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles