Advertisment
छत्तीसगढ़

गैंगरेप के बाद शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या, नाले में फेंकी लाश, 24 दिन बाद मिला कंकाल, 2 आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। जिले में एक महिला से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया। 24 दिन बाद पुलिस ने महिला का कंकाल बरामद किया है। पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। यह मामला कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 35 साल की महिला का गांव के उमेंद्र प्रसाद बिंझिया (45) से अफेयर था। महिला 28 जुलाई को घर से राशन सामग्री लेने के लिए सोसाइटी निकली थी लेकिन वापस नही लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 1 अगस्त को परिजन पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग नहीं मिले। जब महिला के आखिरी बार उमेंद्र के साथ देखे जाने की जानकारी जुटाई गई, तो मामला संदिग्ध लगा। जांच के दौरान गांव के रहने वाले उमेंद्र प्रसाद बिंझिया को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में किसान को कुल्हाड़ी से काट डाला:खेत में पंप हाउस के पास मिली खून से सनी लाश, बेटे पर मर्डर का शक

आरोपी ने बताया कि पीड़िता ने राशन का सामान घर तक पहुंचाने के लिए उससे संपर्क किया था। वह अपने दोस्त संतराम उर्फ छोटू (28) के साथ महिला को लेने पहुंचा। दोनों महिला को बाइक में बिठाया और गांव के पास वाले जंगल में ले गए, जहां तीसरा साथी गुलाब सिंह पहले से मौजूद था। तीनों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही, तो आरोपियों ने गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने उमेंद्र की निशानदेही पर घटनास्थल की तलाशी ली गई, तो शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और उसका कंकाल करीब 50 मीटर के क्षेत्र में फैला मिला। बोरी लंबे समय तक पानी में रहने से खुल गई थी। मौके से हत्या में इस्तेमाल गमछा और बाइक भी बरामद कर ली गई है।

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी रेंजर को बोलेरो से कुचलकर मार डाला:रायगढ़ में पीछा कर बाइक को मारी टक्कर; फिर गाड़ी बैक कर दोबारा रौंदा

इस पूरे मामले में कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। जांच पड़ताल के बाद उमेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिस पर उसने जुर्म स्वीकार किया। मामले में उसके दोस्त संतराम को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी गुलाम सिंह की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles