Advertisment
छत्तीसगढ़

बिलासपुर के गोलबाजार में लगी भीषण आग: धू-धूकर जली कई दुकानें, लाखों का सामान जलकर खाक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां देर रात गोलबाजार में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि, महामाया बैग सहित 4 से 5 दुकानें आग की चपेट में आ गई और दुकानदारों का लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटों और धुएं से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। आग को बुझाने में बाजार की संकरी गलियां बाधा बनी। संकरी गलियां होने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। आग इतनी भीषण थी कि, आसपास की अन्य दुकानें भी चपेट में आ गई। यह पूरी घटना मंगलवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोलबाजार की है।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने अपना लिया ईसाई धर्म : पति ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles