Advertisment
देश- विदेश

म्यांमार भूकंप, नमाज पढ़ रहे 700 लोगों की जान गई:60 मस्जिदें तबाह, चौथे दिन मरने वालों का आंकड़ा 1700 पार

contact for Ad1
S G Travels

म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप की वजह से नमाज पढ़ रहे 700 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसके अलावा 60 से ज्यादा मस्जिदें भी तबाह हो गई हैं। इस तबाही में मरने वाली संख्या चौथे दिन बढ़कर 1700 से ज्यादा हो गई है। म्यांमार की सेना ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

सैन्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 3400 से ज्यादा लोग घायल हैं, जबकि 300 से ज्यादा लापता है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मस्जिदों में मारे गए लोगों को भूकंप में मारे गए 1,700 से अधिक लोगों की आधिकारिक संख्या में शामिल किया गया है या नहीं।

इसे भी पढ़ें:  टैटू बनवाने से 40 लोग HIV पॉजिटिव:स्टाइलिश और कूल दिखना पड़ सकता है भारी, टैटू बनवाते हुए रहें सावधान

म्यांमार और थाईलैंड में 7.7 तीव्रता का यह भूकंप 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप था। CNN ने एक जियोलॉजिस्ट के हवाले से बताया है कि इस भूकंप का असर 334 एटॉमिक बम में ब्लास्ट के बराबर था। मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने यह आशंका जताई है।

भीड़भाड और ट्रैफिक की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत सड़कों पर भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किल आ रही है। कई मेडिकल इक्विपमेंट जैसे ट्रॉमा किट, ब्लड बैग, एनेस्थेटिक्स और जरूरी दवाओं के ट्रांसपोर्ट में बाधा हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  मई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन कामकाज नहीं होगा

यूरोपीय यूनियन (EU) ने इमरजेंसी सहायता के दौर पर 2.7 मिलियन डॉलर (23 करोड़ रुपए) की मदद म्यांमार भेजी है। EU ने कहा कि इस मुश्किल हालात में वो म्यांमार के लोगों के साथ खड़ा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles