Advertisment
Accident

झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 18 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए चल रही कावड़ यात्रा के दौरान झारखंड के देवघर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। देवघर-बासुकीनाथ मुख्य रोड पर स्थित जमुनिया चौक के पास कांवड़ियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

यह दिल दहला देने वाला हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे थे। इस भीषण टक्कर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  होली मनाने घर जा रहे एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, अनियंत्रित कार नहर में पलटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। सभी घायलों को देवघर के विभिन्न अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटा हुआ है।

सांसद निशिकांत दुबे ने जताया दुख

स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में 5 की मौत:बलरामपुर में थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन; बिलासपुर में 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles