Advertisment
महाकुंभ 2025

पाकिस्तान में भी शुरू हुआ महाकुंभ, बड़े ही अनोखे तरीके से चल रहा है गंगा स्नान, लेकिन नजारा कर देगा हिंदुओं को खुश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारत के प्रयागराज में इस समय महाकुंभ मेला चल रहा है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन कहते हैं। इसमें करोड़ों की संख्या में लोग संगम में डुबकी लगाने पहुंचते हैं। यही नहीं दूसरे देशों से भी श्रद्धालु और पर्यटक महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए आते हैं। लेकिन इन देशों में एक देश ऐसा भी है, जो वीजा कारणों की वजह से यहां आ नहीं पाता। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं की जो वीजा कारणों से महाकुंभ में शामिल नहीं हो सकता।

और इसी वजह से पाकिस्तान के हिंदुओं ने अपना एक अलग महाकुंभ आयोजित किया है, जिसमें वे गंगा जल से स्नान कर अपनी आस्था दिखा रहे हैं। चलिए आपको आगे बताते हैं, आखिर ये पर्व यहां कैसे मनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ में अब तक 9.73 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कुछ ऐसे कर रहे हैं गंगा नदी में स्नान

कुछ ऐसे कर रहे हैं गंगा नदी में स्नान

​पाकिस्तान यूट्यूबर हरचंद राम ने अपने ब्लॉग में इस अनोखे आयोजन की एक झलक पेश की। रहीमयार खान जिले में हुए महाकुंभ मेले में शामिल पुजारी ने कहा कि हम भारत के प्रयागराज में नहीं जा सकते, इसलिए हमने यही महाकुम्भ मना लिया। ये पर्व 144 साल बाद आया है, और शायद हमारे जीवन का पहला और आखिरी महाकुंभ होगा। मेले में गंगा स्नान का खास महत्व है। चूंकि पाकिस्तानी हिंदू गंगा नदी तक नहीं जा सकते, इसलिए गंगा जल को खासतौर पर लाया गया है और स्थानीय लोग इसे पानी में मिला रहे हैं और फिर स्नान कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MahaKumbh 2025: आस्था की डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव

पाकिस्तान में चल रही है कुंड स्नान विधि

पाकिस्तान में चल रही है कुंड स्नान विधि

पाकिस्तान में गंगा नदी के पानी से नहाने के लिए एक कुंड तैयार किया गया है, जिसके अंदर नॉर्मल पानी में गंगाजल मिलाकर रखा है। श्रद्धालु उसमें खड़े होकर स्नान कर रहे हैं। पुजारी उनके ऊपर जल डालते हैं, जिससे वे गंगा स्नान का अनुभव ले सकें।

भक्तों के लिए प्रसाद भी बांटा जा रहा है

भक्तों के लिए प्रसाद भी बांटा जा रहा है

स्नान के बाद भक्तों के लिए प्रसाद का भी इंतजाम किया गया है। सभी के लिए दलिया खिचड़ी बनाई गई है, जिसे श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दिया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठानों के समय भक्तों ने अपने गुरु का आशीर्वाद भी लिया। छोटे स्तर पर आयोजित इस महाकुंभ में भक्तों का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। स्नान करते समय, एक भक्त ने कहा कि हम प्रयागराज नहीं जा सकते, लेकिन गंगाजल के साथ स्नान करके हमें ऐसा ही लग रहा है कि हम वहीं हैं।

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ में फिर हुआ हादसा, पीपा का पुल अचानक टूटा, कई लोगों के दबे होने की आशंका

बन गई एक नयी प​रंपरा

​पाकिस्तान में हिंदू समुदाय की ये पहल उनकी आस्था और विश्वास को दर्शाती है। पाकिस्तान में इस आयोजन को देख हर किसी का यही कहना है कि महाकुंभ धर्म और श्रद्धा की सीमाओं से परे है। अगर आप प्रयागराज नहीं जा सकते, तो खुद यहां के हिंदुओं ने अपना महाकुंभ बना लिया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles