Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सड़क हादसे में 6वीं के छात्र की मौत:जांजगीर-चांपा में दोस्तों के साथ स्कूल से घर आ रहा था; ट्रक ने टक्कर मार दी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बनाहिल में सड़क हादसे में 12 साल के छात्र की मौत हो गई। शनिवार दोपहर जब छात्र ओम प्रकाश केवट स्कूल से लौट रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया, अकलतरा थाना क्षेत्र की घटना है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद घायल छात्र को सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, वही गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

बिलासपुर-अकलतरा रोड पर प्रदर्शन

घटना के विरोध में ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने बिलासपुर-अकलतरा मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर सैकड़ों भारी वाहन तेज गति से गुजरते हैं और सड़क की स्थिति भी खराब है।

इसे भी पढ़ें:  BREAKING NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में पेट्रोल और डीजल 2 रुपए सस्ता

50 लाख रुपए मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा और क्षेत्र में बाईपास सड़क के निर्माण की मांग की है। पुलिस और नायब तहसीलदार चंद्रकांत साहू के हस्तक्षेप के बाद चक्का जाम खत्म किया गया।

ट्रक को जब्त कर जांच जारी

मृतक शासकीय मिडिल स्कूल का कक्षा 6वीं का छात्र है, अकलतरा पुलिस ने बताया कि धान परिवहन कर रहे ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ओम प्रकाश अपने साथियों के साथ सड़क किनारे पैदल चल रहा था तभी हादसा हुआ।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। वही ट्रक मालिक और परिजनों में आपस में बात चल रही है।

इसे भी पढ़ें:  मतदान सामग्री जमा कर घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles