Advertisment
Uncategorized

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार (15 मई) की सुबह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सुबह 9.28 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. वह पिछले कुछ दिन से ‘वेंटिलेटर’ पर थीं. उनका पिछले तीन महीने से एम्स में इलाज किया जा रहा था. वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं.

सीएम मोहन यादव ने माधवी राजे के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की पूज्य माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ. मां जीवन का आधार होती हैं, इनका जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है. बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.।।ॐ शांति।।”

समजसेवा में काफी सक्रिय थीं माधवी राजे
दिल्ली में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा. माधवी राजे नेपाल के राजघराने से थीं. वह समाजसेवा के काम में काफी सक्रिय रहती थीं. माधवी राजे 24 धर्मार्थ ट्रस्टों की अध्यक्ष थीं, जो शिक्षा और मेडिकल जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. वह सिंधियास कन्या विद्यालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अध्यक्ष भी थीं.

उन्होंने अपने दिवंगत पति माधवराव सिंधिया की याद में महल संग्रहालय में गैलरी भी बनवाई है. बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे का अंतिम संस्कार ग्वालियर में गुरुवार को किया जा सकता है. बता दें लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर पिछले दो महीनों से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी और बेटा गुना-अशोकनगर और शिवपुरी में ही थे. इसी बीच केंद्रीय मंत्री की मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत में उतार-चढ़ाव की खबर भी सामने आ रही थी.

इसे भी पढ़ें:  49 साल की उम्र में शादी करना चाहती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, कहा- मैं तैयार हूं, लेकिन मुझे लड़का नहीं मिल रहा …

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles