Advertisment
Uncategorized

सनातन बोर्ड बनाने के रास्ते में कोई आया तो नहीं छोड़ेंगे; BJP विधायक ने किसे चेताया?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

तेलंगाना के गोशामहल से बीजेपी विधायक टी राजा ने सनातन बोर्ड की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सनातन बोर्ड के लिए जो नौजवान योगदान देगा, वो अमर है। हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए, जो विधर्मियों का नाश करेगा, वो अमर होगा। दिल्ली में आयोजित सनातन धर्म संसद में टी राजा ने उक्त बातें कही। उन्होंने लव जिहाद, रोड जिहाद, थूक जिहाद का भी मुद्दा उठाया। कहा, देश में जिस तरह का वातावरण है, उसे देखकर साधु संत, जो शास्त्रों का पाठ करते थे, वो आज कह रहे हैं कि हिंदुओं जाग जाओ। राजा ने कहा कि सनातन बोर्ड के जरिए एक सेना का निर्माण होगा और ये बहुत जरूरी है। इसके जरिए हम हमारे जिलों में नौजवानों को जोड़ेंगे, जो आपकी रक्षा करेंगे। आज हमारी बहन-बेटियों को उठाया जा रहा है, इसलिए जिस भाषा में लव जिहाद वाले समझेंगे, उसी भाषा में हम उन्हें समझाएंगे। मगर, सनातन बोर्ड बनने के रास्ते में आने वाले को छोड़ेंगे नहीं। वो अपना ही क्यों न हो।

इसे भी पढ़ें:  चुनाव नतीजों पर 24 घंटे बाद राहुल गांधी का आया पहला रिएक्शन, जम्मू-कश्मीर के लोगों का किया शुक्रिया, जानें हरियाणा पर क्या कहा

युद्ध बातों से नहीं हाथों से लड़ा जाता है: राजा
राजा ने कहा कि आने वाला समय युद्ध का समय है। युद्ध बातों से नहीं, हाथों से लड़ा जाता है। इन हाथों को मजबूत करने का काम सनातन बोर्ड करेगा। हमें सपोर्ट करोगे तो आतंकवादियों की गर्दन काट सकते हैं। राजा ने कहा कि आज हिंदू जाति के आधार पर बंट रहा, इसलिए संतों की, मोदी जी की, योगी जी की आवाज है कि संगठित रहो। अगर, संगठित रहोगे तो बचोगे, नहीं तो मुश्किल होगी।

उद्धव की शिवसेना डुप्लिकेट
टी राजा ने कहा कि महाराष्ट्र में, जो छत्रपति शिवाजी और बाला साहेब ठाकरे के फॉलोअर हैं, वो बीजेपी के साथ जाएंगे। कोई डुप्लीकेट शिवसेना को मानने वाला नहीं है। बाला साहब ने ही कहा था कि जिस दिन मेरी शिवसेना कांग्रेस से हाथ मिलाएगी, उस दिन मैं शिवसेना खत्म कर दूंगा।

इसे भी पढ़ें:  मालगाड़ी से जा टकराई एक्सप्रेस ट्रेन, चेन्नई के समीप हुए हादसे में 20 यात्री घायल, 12 डिब्बे पटरी से उतरे…

हिंदुओं पर उंगली उठाने वाले का काम तमाम करना जानता हूं
तौकीर रजा के रूह कांप जाएगी वाले बयान पर टी राजा ने प्रतिक्रिया दी। कहा, जो भी हिंदुओं पर उंगली उठाएगा, उसका काम तमाम करना हमें आता है। अब समय युद्ध का है। युद्ध बातों से नहीं हाथों से लड़ा जाता है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles