Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़धमतरी

ओडिशा में सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर, छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौत 5 लोग घायल,

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

ओडिशा के नबरंग जिले में ऑटो और ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को पहले जोड़िंगा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 2 लोगों को उमरकोट रेफर कर दिया गया है। घटना रायघर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के नगरी के बोराई थाना क्षेत्र निवासी पवन टंडन, चंदा गायकवाड़ और पूनम वैष्णव ऑटो से दशगात्र में शामिल होने के लिए ओडिशा जा रहे थे। तीनों रिश्तेदार हैं और वे सोमवार को सुबह नबरंगपुर जिले के धदरापारा गांव जाने के लिए निकले थे। तभी जोड़िंगा के पास ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी संख्या में तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और राजस्व निरीक्षकों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

धमतरी जिले के रहने वाले 3 लोगों की मौत ओडिशा के नबरंगपुर जिले में हुए सड़क हादसे में हो गई है।
धमतरी जिले के रहने वाले 3 लोगों की मौत ओडिशा के नबरंगपुर जिले में हुए सड़क हादसे में हो गई है।

 

हादसे के बाद लोगों की मौके पर भीड़ लग गई, वहीं ऑटो के परखच्चे उड़ गए। जानकारी मिलते ही रायघर थाना प्रभारी रघुनाथ मांझी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऑटो में सवार सभी लोगों को जोड़िंगा अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने धमतरी निवासी 3 लोगों पवन टंडन, चंदा गायकवाड़ और पूनम वैष्णव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

रायघर थाना क्षेत्र में कुंडे मुख्यमार्ग पर जोड़िंगा के पास ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles