Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर में बच्चों की दवाइयों की आड़ में हो रही शराब तस्करी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. राजधानी रायपुर में बच्चों की दवाइयों की आड़ में पंजाब से शराब की तस्करी हो रही है. ये तस्करी फरिश्ता कॉम्प्लेक्स में मौजूद एक फ्लैट से हो रही थी, जहां आबकारी विभाग ने छापा मारा है. यहां से बड़ी मात्रा आबकारी विभाग ने शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. यहां तस्कर पार्सल में बच्चों की दवाईयां है ऐसा लिखकर शराब की तस्करी करते थे, जिससे किसी को कोई शक नहीं होता था.

यहां से आबकारी विभाग ने Red label, J&B, Jagermaster, Ballentine, Black label, Chiwas regal, Johny walker blonde समेत महंगी शराब जब्त की है. इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलम किरण सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक योगेश सोनी, जीतेश्वरी आलेन्द्र , आबकारी आरक्षक पुरुषोत्तम साकार, जागेश्वर वर्मा समेत अन्य स्टॉफ मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:  सीएम साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles