Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

राजधानी में फिर पकड़ाया नकली पनीर का जखीरा, नियमों की धज्जियां उड़ाकर फैक्ट्री में किया जा रहा था तैयार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. राजधानी रायपुर में ना जाने कितने घर में नकली पनीर बन रही होगी. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लगातार दूसरे दिन नकली पनीर का जखीरा मिला है. दो दिन में रायपुर में 6250 किलो नकली पनीर पकड़ाया है. नए साल के पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. टीम को आज एक फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में नकली पनीर मिला है.

रायपुर के मेटल पार्क उरला स्थित एस जे मिल्क प्रोडक्ट पनीर फैक्टरी  में आज खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा. यहां जांच के दौरान 3,750 किलो पनीर जब्त किया है. वहीं फैक्ट्री को गंदगी और सर्टीफिकेट के अभाव संचालित किया जा रहा था. मौके पर से टीम ने सैंपल लेकर जा रही है. इसकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  आरक्षण कटौती से नाराज Obc समाज ने किया चक्काजाम, बंद रही दुकानें, मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ पांडेय ने बताया कि एस जे मिल्क प्रोडक्ट पनीर फै़क्टरी में खाद्य विभाग का छापा की कार्रवाई की गई है. 3,650 किलो मिलावटी पनीर ज़ब्त किया गया है. लगभग 2750 किलो पैकिंग पनीर के साथ 1000 किलो खुला पनीर जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत 9,18,750 रुपए बताई जा रही है. इसके अलावा 143 बोरी सॉलिड पाउडर जब्त किया गया है, जिसका वजन 3,575 किलों हैं और इसकी कीमत लगभग 12 लाख से ज्यादा है. सिर्फ सॉलिड मिल्क पाउडर से पनीर बनाया जा रहा है. न्यूट्रीशन वैल्यू सर्टिफिकेट और मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं होना, अन हाइजीनिक कंडीशन, स्टॉक मेंटेनस रजिस्टर के साथ पेस्ट कंट्रोलर होने के आधार पर कार्रवाई जारी है. फिलहाल सैंपल लिया जा रहा है, सैंपल की जांच की जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में बीजेपी का दबदबा:दो नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, अकलतरा में कांग्रेस ने मारी बाजी

बीरगांव के काशी एग्रो फूड्स में बिना दूध के कैमिकल एवं अन्य रसायन जैसे डालडा एवं smp डालकर नकली पनीर बनाकर पैक किया जा रहा था. यहां खाद्य विभाग ने 2500 किलोग्राम नकली पनीर मिला था. जिसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया था.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles