Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के शराब दुकान होंगे कैशलेस: होटल- ढाबों में अवैध बिक्री पर कड़ी नजर, CCTV कैमरा लगाना भी हुआ अनिवार्य

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने विभागीय काम-काज की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में सभी शराब दुकान को पूरी तरह कैशलेस करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में मंत्री ने अफसरों को कई निर्देश भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा- प्रदेश में शराब की अवैध बिक्री को रोकने और अन्य सुरक्षा से संबंधित मामलों पर कड़ी निगरानी की जाएगी।

मंत्री देवांगन ने होटल, ढाबों और फॉर्म हाउस में शराब की अवैध बिक्री, सेवन को रोकने विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए है। वहीं सभी शराब दुकानों में अब सीसीटीवी कैमरा लगाना भी अनिवार्य होगा। सभी चीजों को लेकर समीक्षा बैठक में नए आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  कबीर नगर इलाके में रायपुर पुलिस ने मारा छापा, 100 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई, 1 आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles