Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

देर रात बिलासपुर के कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, पूरी दुकान जलकर खाक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। देर रात न्यायधानी के कपड़ा दुकान में आग लग गई। आग लगने से लाखों के कपड़े समेत दुकान जलकर खाक हो गया। आगजनी की घटना के बाद दुकान के सामने लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने फायर ब्रिगेडों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक दुकान के भीतर रखे पूरे कपड़े जलकर खाक हो गया था। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

अरपापार नूतन चौक के आगे सीएमएचओ कार्यालय के पास नंदीश्वर महादेव मंदिर स्थित है। नंदीश्वर महादेव मंदिर के सामने जोरापुरा मोड़ पर प्रिया साड़ी सेंटर है। दुकान का संचालन श्याम दंडवते करते हैं। रात करीब 9:00 बजे दुकान संचालक और उनके कर्मचारी रोज की तरह दुकान बंद कर चले गए। इस दौरान मोहल्ले के कुछ बुजुर्ग रोज की तरह दुकान के बाहर चौपाल लगा कर बैठे हुए थे। उन्हें दुकान के अंदर कुछ विस्फोट की आवाज आई। दुकान की तरफ देखने पर धुएं का गुबार दिखा। मोहल्ले वालों को बुलवाकर दुकान संचालक को फोन करवाया।

इसे भी पढ़ें:  कांगेर वैली नेशनल पार्क यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल, होली पर छत्तीसगढ़ को मिली खुशियां

मोहल्ले वालों की भीड़ जमा होते तक दुकान के भीतर से धुएं के गुबार के साथ आग की लपटें उठने लगी। मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आग लगने की सूचना पर पुलिस नगर सेना के फायर ब्रिगेड लेकर मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू किया। मोहल्ले वालों ने आजू-बाजू की दुकानों और घरों में आग न फैले इसके लिए दुकान के अंदर लगी आग को बुझाने के लिए दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास शुरू कर दिया था। दुकान मालिक भी तब तक मौके पर नहीं पहुंचे थे। मोहल्ले वालों की मदद से पुलिस ने किसी तरह शटर का ताला तोड़ शटर खुलवाया पर तब तक दुकान के अंदर भीषण आग लग चुकी थी।

इसे भी पढ़ें:  लाल आतंक को बड़ा झटका; 20 लाख के ईनामी 1 महिला सहित 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

आज इतनी भयानक थी कि तेज लपटें उठ रही थीं। जिसके चलते दुकान के आजू-बाजू में स्थित मोबाइल दुकान और एक अन्य कपड़ा दुकान के संचालकों तथा आसपास स्थित घर के लोगों में यह दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने किसी तरह दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पर तब तक दुकान के अंदर रखें कपड़े के गट्टे,दुकान के फर्नीचर समेत दुकान के अंदर का पूरा सामान जलकर राख हो गया था।

दुकान संचालक श्याम दंडवते ने बताया कि रोज की तरह वह और उनके कर्मचारी दुकान बंद कर घर चले गए थे। मोबाइल की बैट्री डिस्चार्ज होने की वजह से उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना देर से मिल पाई। दुकान संचालक ने बताया कि दो दिनों पहले ही उन्होंने साड़ी और कपड़ों का स्टॉक मंगाया था। दुकान संचालक का अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लगी होगी। उन्होंने 20 से 25 लाख रूपये का नुकसान होने की आशंका जताई है।

इसे भी पढ़ें:  माध्यमिक शिक्षा मंडल की बिल्डिंग में लगी आग, मची अफरातफरी, आग बुझाने में जुटी दमकल की टीम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles