Advertisment
Uncategorized

लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, Delhi AIIMS में कराए गए भर्ती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पिछले कई महीनों से आडवाणी की तबीयत खराब चल रही थी, बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें कई समस्यों का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है कि बुधवार को रात को उनकी सेहत में ज्यादा गिरावट आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

इसी साल मिला है भारत रत्न

जानकारी के लिए बता दें कि आडवाणी को इसी साल 30 मार्च को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान पीएम मोदी ने किया था। तब पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा था–मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।

इसे भी पढ़ें:  ड्यूटी पर नहीं पहुंचा जवान तो घर पहुंचे दोस्त, फिर पति-पत्नी को जिस हाल में देखा फटी रह गई आंखें

कौन हैं एलके आडवाणी?

एलके आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को वर्तमान के पाकिस्तान के कराची में हुआ था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैंने 12 सितंबर, 1947 को पाकिस्तान छोड़ दिया थाय़ उनके आने के एक महीने बाद उनका परिवार भारत आया था। बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी की एक बेटी प्रतिभा आडवाणी और एक बेटा जयंत आडवाणी हैं। आडवाणी के बेटे और बेटी दोनों ही राजनीति से दूर हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles