Advertisment
छत्तीसगढ़

भू-विस्थापितों की हड़ताल से कुसमुंडा खदान से कोयला परिवहन ठप, जानिए क्या हैं उनकी मांगें

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के बैनर तले भू-विस्थापितों ने कुसमुंडा खदान में हड़ताल शुरू किया है. भू-विस्थापितों में एसईसीएल के कुसमुंडा, गेवरा, दीपका और कोरबा क्षेत्र के प्रभावित गांव के किसान शामिल हैं. हड़ताल की वजह से सुबह 6 बजे से खदान में कोयला परिवहन बंद है.

भू-विस्थापितों की मांगें हैं कि लंबित रोजगार प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए, खम्हरिया की जमीन किसानों को वापस की जाए, आउटसोर्सिंग कार्यों में प्रभावित भू-विस्थापितों को रोजगार प्रदान किया जाए, नए पुराने नाम पर मुआवजा कटौती बंद किया जाए, विस्थापित सभी परिवार को बसावट देना और बसावट गांव में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना शामिल है. हड़ताल की सूचना पर मौके पर एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा सुरक्षाकर्मी और पुलिस बल तैनात हैं.

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय विश्वविद्यालय के NSS कैम्प में हिन्दू छात्रों को पढ़ाया नमाज, शिकायत के बाद प्रोफेसर को हटाया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles