Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमबलरामपुर

BJYM नेता और उसकी पत्नी ने दी जान:3 साल के बेटे को भेजा चाचा के घर; फिर कमरा बंद कर खाया जहर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) नेता राकेश गुप्ता (28) और उनकी पत्नी ने खुदकुुशी कर ली। दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि पत्नी की घर में ही मौत हो गई, जबकि राकेश ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, डिंडो गांव निवासी राकेश गुप्ता (28) की शादी 4 साल पहले मेंढारी की रहने वाली अंजू गुप्ता से हुई थी। दोनों का 3 साल का एक बच्चा भी है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। मौके से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

परिजन दोनों को वाड्रफनगर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजन दोनों को वाड्रफनगर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राइवेट अस्पताल में पीआर मैनेजर थे

इसे भी पढ़ें:  बंदूक की नोक पर सराफा व्यापारी से लूट, सोने-चांदी के जेवरों के साथ नगद रकम लेकर लुटेरे हुए फरार…

बताया जा रहा है कि राकेश गुप्ता BJYM के सनावल मंडल के पदाधिकारी थे। वह अंबिकापुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में पीआर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। राकेश गुप्ता मंगलवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ दोपहर करीब 2.30 बजे गांव डिंडो पहुंचा। घर पहुंचकर उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत भी की।

कमरा बंद कर खाया जहर

बताया जा रहा है कि, राकेश गुप्ता और उनकी पत्नी अंजू गुप्ता ने शाम करीब 4 बजे अपने 3 साल के बच्चे को चाचा के पास भेज दिया। फिर दोनों ने एक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। तेज आवाज में उन्होंने कमरे का टीवी भी चलाया था।

पुलिस ने बताया कि खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ दिनों बाद परिजनों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
पुलिस ने बताया कि खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ दिनों बाद परिजनों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

पति-पत्नी को डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया

इसे भी पढ़ें:  बेकाबू कार ने लोगों को रौंदा : तीन लोगों की मौके पर मौत, सड़क किनारे टहल रहे थे सभी, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद कमरे से सामानों के गिरने की आवाज आई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन उसे तोड़कर कमरे में घुसे तो दोनों बेहोशी की हालत में पड़े थे। परिजन दोनों को वाड्रफनगर अस्पताल ले ले गए। वहां शाम करीब 6.30 बजे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट

डिंडो चौकी प्रभारी निर्मल प्रसाद राजवाड़े ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिल सका है। परिजनों से पूछताछ नहीं की जा सकी है। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर परिजन भी सदमे में हैं।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल में पत्ता गोभी सब्जी खाने से 24 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles