Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़सरगुजा

पेट्रोल-डीजल टैंकर ने बाइक सवार को कुचलकर पलटा, मौत

सूरजपुर में 9000 लीटर प्यूल लूटने लोगों की भीड़, बाल्टी और बोतल लेकर पहुंचे

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्यमार्ग में मंगलवार शाम पेट्रोल-डीजल से लोड टैंकर सड़क पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार को कुचलकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

डीजल-पेट्रोल से लोड टैंकर के पलटने से दो चैंबर क्षतिग्रस्त हो गए एवं 9 हजार लीटर पेट्रोल एवं डीजल बह गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बड़ी संख्या में लोग बाल्टी और बोतल लेकर तेल लेने पहुंच गए।

रायपुर से बलरामपुर की ओर जा रहा था टैंकर

जानकारी के मुताबिक, हिंदुस्तान पेट्रोलियम से अनुबंधित टैंकर क्रमांक सीजी 07 सीजी 4583 रायपुर की ओर से डीजल और पेट्रोल लेकर मंगलवार को बलरामपुर जिले के ओदारी स्थित प्रफुल्ल पटेल के पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  खाद की कमी से भड़के किसानों का जमकर हंगामा, मुख्य मार्ग को किया जाम, आवागमन रहा बाधित

पुल के पास बेकाबू हो गया टैंकर

अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित चिटका बहरा पुल के पास टैंकर सड़क में उछलकर बेकाबू हो गया। टैंकर ने सामने जा रही बाइक क्रमांक सीजी 15 डीई 1989 को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गया

कुचलकर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
कुचलकर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

पुलिस ने लोगों को किया दूर

मौके पर पहुंची प्रतापपुर पुलिस ने खतरे की आशंका को देखते हुए लोगों को टैंकर से दूर किया। बताया गया है कि टैंकर के 4500 लीटर के दो चैंबर लीक हो गए, जिससे उसमें भरा पूरा तेल बह गया है।

पुलिस ने लोगों को टैंकर से दूर किया

इसे भी पढ़ें:  अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच आईईडी विस्फोट, बीएसएफ जवान घायल

इसमें एक चैंबर पेट्रोल एवं दूसरा चैंबर डीजल का था। तेल बहकर खेत में जमा हो गया, लेकिन पेट्रोल और डीजल के मिक्स हो जाने की वजह से काम के लायक नहीं रह गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को टैंकर से दूर किया।

टैंकर से पेट्रोल-डीजल एकत्र करते लोग
टैंकर से पेट्रोल-डीजल एकत्र करते लोग

टैंकर के चालक और हेल्पर घायल
थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने बताया कि हादसे में बाइक सवार युवक निकोलस एक्का सरभंजा निवासी की मौत हो गई है। पुलिस ने उसके शव को अस्पताल भिजवाया। वहीं ट्रक चालक और हेल्पर को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  गायब हुए चार जिंदगियों का रहस्य सुलझा: सफर के बीच लापता हुई थी महिला और 3 मासूम, पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला

बताया जा रहा है कि सड़क में झटका लगने के कारण यह हादसा हुआ। झटका लगने से टैंकर का स्टेयरिंग फेल हो गया और टैंकर पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles