Advertisment
रायगढ़क्राइमछत्तीसगढ़

जूटमिल पुलिस ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, 175 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। CG CRIME : जिले में पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है, इसी कड़ी में जूटमिल पुलिस ने सक्ती और जांजगीर के गांजा तस्करों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 175 किलो गांजा और 43 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला के निर्देशन एवं पुलिस कप्तान दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल पुलिस को सूचना मिली कि सक्ती, जांजगीर-चांपा के कुछ व्यक्ति सब्जी खरीदी बिक्री की आड़ में अवैध रूप से ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती, कोरबा में बिक्री करते हैं जिसकी पुष्टि व कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा रूट के थाना प्रभारियों को मुखबिर लगाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। सूचना के आधार पर थाना जूटमिल के प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने अपने हमराह स्टाफ के साथ कोड़ातराई हवाई पट्टी के पास घेराबंदी की। जहां एक सफेद रंग की अल्टो कार और एक छोटा हाथी टाटा एस गोल्ड खड़ी पाई गई, दोनों वाहनों में एक महिला समेत कुल 5 लोग मौजूद थे। आरोपियों की पहचान संतराम खुंटे , सुमित्रा खुंटे , राजाराम सतनामी , अंकित सिंह और महेन्द्र टण्डन के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  फ्लाईओवर से ट्रक गिरा नीचे, गिरने से चालक की मौत

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में दोनों गाड़ियों से कुल 175 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही गांजा तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार और छोटा हाथी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती और कोरबा आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles