Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024नई दिल्ली

जेडीयू नेता केसी त्यागी का दावा, नीतीश कुमार को ऑफर हुआ पीएम पद, मोदी आवास पहुंचे नड्डा और अमित शाह

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार 9 जून की शाम 7.15 बजे होगा। इसके साथ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे। नरेंद्र मोदी के पीएम पद की शपथ लेने के तुरंत बाद NDA के 14 सहयोगी दलों के 18 सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में 7 कैबिनेट और 11 स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री को पद की शपथ दिलाई जा सकती है। हालांकि, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है।

शपथ ग्रहण की तेयारियां शुरू
सूत्रों के  हवालों से आ रही खबरों के मुताबिक, मोदी के तीसरे प्रधानमंत्री कार्यकाल के भव्य शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शपथ ग्रहण समराेह में 36 से ज्यादा सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। TDP और JDU से 2-2 और शिवसेना के एक कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही एनसीपी, एलजेपी और जेडीएस के कोटे से भी सांसद कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

  • शनिवार को जेडीयू नेता केसी त्यागी ने दावा किया कि नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद ऑफर किया गया था। हालांकि, हमने यह ऑफर ठुकरा दिया।
  • बीजेपी के राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ ने कहा कि एनडीए कोई नया गठबंधन नहीं है, यह अटल बिहारी वाजपेयी के समय से अस्तित्व में है। आज भी एनडीए के सहयोगियों ने देश के कल्याण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के हर काम में उनका समर्थन करने का संकल्प लिया है। हम सभी देश के सर्वोत्तम हित में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं।
  • एनडीए पर कांग्रेस की टिप्पणी को लेकर JDU नेता राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस को कुछ और नहीं मिला तो वही बात कर रही है कि अंगूर खट्टे हैं। अभी तो वे सरकार बना रहे थे और देश का संविधान खतरे में था। लेकिन कल आपने देखा कि जब प्रधानमंत्री संविधान सदन (पुरानी संसद) के सेंट्रल हॉल में पहुंचे तो उन्होंने भारत के संविधान के सामने सिर झुकाया। उनको जब अंगूर नहीं मिलता तो इसी तरह  अंगूर खट्टे लगने लगते है।
    • छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की ओर से की गई मध्यावधि चुनाव वाले बयान पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि उन्हें जो सोचना है सोचने दें। उन्हें खुश रहने दें। हमारी एनडीए सरकार पूरे 5 साल चलेगी।

     

    • गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पीएम मोदी के आवास पर पहुंच गए हैं। दोनों नेता पीएम मोदी के साथ कैबिनेट गठन के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
इसे भी पढ़ें:  एअर इंडिया विमान के इंजन में आग की सूचना से हड़कंप, दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट की आपात लैंडिंग

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles